Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: बहन ने मुंह पर थूका तो ताबड़तोड़ गोलियां चला की थी हत्या, ओपी लाला का भतीजा भेजा जेल

    By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 07:32 PM (IST)

    Agra News आगरा में शाहगंज के जोगीपाड़ा में 26 नवंबर बहन-भाभी पर गोलियां चलाने वाले निक्कू चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बहन से चल रहा था संपत्ति का विवाद भाभी के दुकानों पर ताला डालने को लेकर हुआ था विवाद।

    Hero Image
    Agra News: ओपी लाला का भतीजा निक्कू चौधरी पुलिस ने भेजा जेल।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे निक्कू चौधरी ने संपत्ति के विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बहन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि बहन और भाभी ने मिलकर दुकानाें पर ताले लगा दिए थे। उसने विरोध किया तो बहन ने मुंह पर थूक दिया था। जिससे गुस्से में उसने हत्या कर दी। फायरिंग में भाभी भी घायल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संपत्ति से चल रहा था बहन पूनम से विवाद

    शाहगंज जोगीपाड़ा बाजार निवासी शूटर ओपी-लाला के भतीजे निक्कू चौधरी का अपनी बहन पूनम चौधरी से संपत्ति का विवाद चल रहा था। अविवाहित बहन पूनम संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रही थी। इधर, निक्कू चौधरी ने पिता की मृत्यु के बाद अपनी विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी खर्चा देना बंद कर दिया था। वर्ष 2006 में पति रूपेश चौधरी की हत्या के बाद भी नीलू अपने मायके सलेमपुर बुलंदशहर में रहकर बेटे को पढ़ा रही हैं।

    खर्चा मांगने आगरा आईं थी भाभी

    नीलू 26 नवंबर की सुबह जोगीपाड़ा निक्कू चौधरी उर्फ ललित चौधरी से खर्चा मांगने आई थीं। आरोपित द्वारा खर्चा देने से मना करने पर नीलू ने बाजार में उसकी दुकान पर ताला लगा दिया था। पूनम चौधरी ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया था। दुकान पर ताला लगाने से क्रुद्ध होकर निक्कू चौधरी ने बहन पूनम और भाभी नीलू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पूनम के सिर और सीने में गोली लगने पर उनकी मौके पर मृत्यु हाे गई थी। भाभी नीलू चौधरी की बांह में गोली लगने से वह घायल हो गई थीं। मामले में नीलू चाैधरी ने देवर निक्कू के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया था।

    पुलिस ने मुठभेड़ में बताईं गिरफ्तारी

    एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपित ललित चौधरी उर्फ निक्कू चौधरी को गांव सुचेता मार्ग शाहगंज से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के विरुद्ध एक अभियोग शस्त्र अधिनियम और दूसरा पुलिस मुठभेड़ का लिखा गया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि भाभी नीलू बाजार से कई ताले खरीदकर ले आई थीं। उन्होंने पूनम के साथ मिलकर दुकानों पर ताले डालने शुरू कर दिए। जिसे लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान बहन पूनम ने उसके मुंह पर थूक दिया था। उसने गुस्से में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपित ने बताया कि पिस्टल चाचा के समय से उसके घर पर रखी थी।

    खुद ही थाने पहुंचने की चर्चा

    शाहगंज क्षेत्र में हत्यारोपित के खुद ही थाने पहुंचने की चर्चा है। हालांकि पुलिस इसे बेबुनियाद और अफवाह बता रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध पुख्ता साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र तैयार किया जाएगा। सजा दिलाने के मामले में ठोस पैरवी की जाएगी।

    जवाब मांगते सवाल

    • पूनम चौधरी ने अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दिए थे। जिसमें लिखा था कि उसका भाई हत्यारोपित है। वह अवैध हथियार रखता है। पुलिस अवैध हथियार वाली बात पर आरोपित के घर की तलाशी क्यों नहीं ली।
    • पुलिस हत्यारोपित की मदद करने वालों को भी आरोपित बनाती है। पूनम चौधरी हत्याकांड में आरोपित स्कार्पियो से भागा था। पुलिस को एक टोल से उसके सुराग मिले थे। पुलिस ने हत्याकांड में स्कार्पियो में उसे लेकर जाने वाले को आरोपित नहीं बनाया।
    • शूटर ओपी लाला के भतीजे की गतिविधियों पर पुलिस की नजर क्यों नहीं गई, जबकि पूर्व में वह हिंदूवादी नेता पवन चौहान कीहत्या में जेल जा चुका था।
    • निक्कू चौधरी का बहन से संपत्ति का विवाद नहीं था तो पूनम और नीलू ने दुकान में ताला क्यों डाला था।

    ये भी पढ़ें;

    Agra Crime News: बहन की गोली मारकर हत्या, शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई, पुलिस लेती एक्शन तो बच जाती जान

    पुलिस ने हत्यारोपित के बयानों को माना सच

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित निक्कू के बयान का अपने प्रेसनोट में उल्लेख किया है। जबकि पूनम चौधरी को अपने भाई से जान का खतरा था। पिता यतेंद्र ने अपनी वसीयत में एक मकान पूनम के नाम किया था। निक्कू चौधरी उसका किराया भी खुद वसूलने लगा था। जिसका पूनम विरोध कर रही थी। दोनों के बीच इसे लेकर विवाद चल रहा था। पूनम ने अधिकारियों के यहां भी शिकायती प्रार्थना पत्र दिए थे। 

    ये भी पढ़ें;

    Agra News: बहन की हत्याकर शहर से भागा आरोपित निक्कू, पुलिस को मिले सुराग, मददगार की भी तलाश