Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा जामा मस्जिद की सीढ़ियां खोदकर निकाली जाए भगवान केशवदेव की प्रतिमा, ठाकुर देवकी नंदन ने वाद किया दायर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 15 May 2023 03:02 PM (IST)

    Shri Krishna Janmabhoomi Case कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने आगरा की अदालत में वाद दायर किया है। उनका कहना है कि केशवदेव मंदिर की प्रतिमाओं को जामा मस्जिद में सीढ़ियों के नीचे दबाया गया है। सीढ़ियों की खोदाई कराकर मूर्तियों को निकाला जाए।

    Hero Image
    आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों की खोदाई के लिए वाद दायर, ठाकुर देवकी नंदन बोले- अब कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबी भगवान केशवदेव की प्रतिमा को निकालने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षित सेवा ट्रस्ट, आगरा ने सिविल जज प्रवर खंड के यहां वाद दायर किया है। न्यायालय ने वाद स्वीकार करते हुए प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर 31 मई तक अपना पक्ष दाखिल करने को कहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय की ओर से वाद 11 मई को दाखिल किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिव को जारी किए नोटिस

    इसमें सोमवार को इंतजामिया कमेटी शाही मस्जिद आगरा किला, छोटी मस्जिद दीवान ए खास, जहांआरा बेगम मस्जिद आगरा किला के सचिव, यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव को नोटिस जारी किए हैं। ट्रस्ट के संरक्षक मथुरा के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर हैं। उन्होंने बताया कि आगरा में भागवत कथा में उन्होंने भाईचारा की अपील करते हुए मूर्तियों को सौंपने की बात कही थी, लेकिन किसी ने इसका जवाब नहीं दिया। अब वह संविधान प्रदत्त अधिकार का प्रयोग करते हुए न्यायालय पहुंचे हैं। मस्जिद की सीढ़ियों की खोदाई से स्थिति साफ हो जाएगी।

    औरंगजेब ने मंदिर को तोड़ा था

    औरंगजेब ने 1670 में केशवदेव के मंदिर को तोड़ दिया था। उसने केशवदेव की मूर्ति आगरा स्थित जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबा दी थी। औरंगजेब के समकालीन इतिहासकारों समेत कई इतिहासकारों ने इसका वर्णन अपनी पुस्तकों में किया है। मूर्तियों को निकाला जाना चाहिए, जिससे उन्हें मथुरा ले जाकर पूजा-अर्चना की जा सके। ट्रस्ट की लीगल टीम में अधिवक्ता ब्रजेन्द्र सिंह रावत, विनोद शुक्ला, कृष्ना रावत, दिलीप दुबे, नितिन शर्मा आदि शामिल हैं।