विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आगरा में दिखी, गिरफ्तारी को पुलिस की घेराबंदी से पहले हुई फरार

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:45 PM (IST)

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आगरा में देखी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आगरा में मिली।

  2. पुलिस के पहुंचने से पहले ही श्रद्धा दुबे आगरा से निकल गई।

  3. श्रद्धा ने आगरा में एक वरिष्ठ अधिवक्ता से मुलाकात की थी।

जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे पुलिस से बचकर आगरा में भी आई थी। शनिवार को उसकी लोकेशन आगरा मे मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन तब तक वह अगले ठिकाने के लिए निकल चुकी थी।

वह एक वरिष्ठ अधिवक्ता से मिली थी और किसी दूसरे मामले में कोर्ट में समर्पण के लिए उनसे बात की थी। रविवार को एक बार फिर उसके आगरा में आने की जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हाे गई। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने जाल बिछा लिया है। श्रद्धा पर लखनऊ पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

लखनऊ के रेस्तरां संचालक शिवा शर्मा की नौ अक्टूबर को संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। स्वजन ने हत्या का मुकदमा लिखाया। इसमें शिवा शर्मा की लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को मुख्य आरोपित बनाया गया है। श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आई है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को श्रद्धा दुबे की आगरा में लोकेशन मिली। वह सदर क्षेत्र में रहने वाले एक वरिष्ठ अधिवक्ता से मिलने आई थी। सूत्रों का कहना है कि अधिवक्ता से मिलकर उसने आगरा में किसी और मामले में समर्पण कराने को कहा। अधिवक्ता ने उसकी मुलाकात एक और व्यक्ति कराने का वादा किया।

इसके बाद रात में श्रद्धा लखनऊ के लिए चली गई। रविवार दाेपहर लखनऊ पुलिस को फिर श्रद्धा के आगरा आने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। लखनऊ से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने अधिवक्ता के घर के आसपास व अन्य स्थानों पर पुलिस टीमें लगा दीं। श्रद्धा के साथ दो अन्य लोग भी हैं। श्रद्धा ने पुलिस से बचने को अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- मैंने शिवा की हत्या नहीं की, मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में भी आया श्रद्धा दुबे का नाम, लखनऊ के फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस; 30 को होगी पेशी