यूपी में वक्फ संपत्तियों से हटेगा अतिक्रमण, आगरा से शुरुआत; पुलिस आयुक्त से मिले शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने आगरा में वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिया वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। आगरा में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा। मजार शहीद-ए-सालिस में जायरीनों के लिए 10 नए कमरे भी बनाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, आगरा। प्रदेश में शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायते हैं। प्रदेश में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण के विरुद्ध आगरा से अभियान की शुरूआत होगी। शुक्रवार को आगरा पहुंचे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान की रूपरेखा तैयार है।
आगरा में सितंबर के पहले सप्ताह से पुलिस-प्रशासन की मदद से इसकी शुरूआत होगी। अभियान को लेकर शुक्रवार पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात की। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बताया कि अगले सप्ताह डीएम से भी इसे लेकर मुलाकात करेंगे।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अली जैदी ने वक्फ संपत्तियों का किया निरीक्षण
आगरा में 29 शिया वक्फ हैं। जिनकी 150 से अधिक संपत्तियां हैं। जिनका मूल्य करोड़ों में है। जिले की सभी वक्फ संपत्तियों के सर्वे का काम सरकार द्वारा पूरा हो चुका है। शुक्रवार दोपहर चार बजे आगरा पहुंचे शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अली जैदी ने वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वक्फ संख्या आई-7 लोहामंडी और शाहगंज के आई-9 के बारे में शिकायतें मिली थीं। इनका स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित मुतवल्लियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
शिया वक्फ संपत्तियों को अतिक्रमण से होंगी मुक्त, पुलिस आयुक्त से मिले
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि आगरा समेत प्रदेश में वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण लंबे समय से शिकायतें मिल रही हैं। शिया वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रदेश भर में सितंबर से चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरूआत सितंबर के पहले सप्ताह से आगरा से की जाएगी। पुलिस-प्रशासन की मदद से अभियान चलाया जाएगा।
मजार शहीद-ए-सालिस में बनेंगे 10 और नए कमरे
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने शुक्रवार शाम को दयालबाग मार्ग स्थित मजार शहीद-ए-सालिस का निरीक्षण किया। मजार पर 20 अक्टूबर से चार दिवसीय सालाना जलसे होने हैं। वक्फ अध्यक्ष ने मजार परिसर में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जायरीनों की सुविधा के लिए मजार में 10 और कमरे बनाने की योजना है। जिसका मानचित्र आदि बनकर लगभग तैयार है। जल्दी ही कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।