विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Holiday: यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, ठंड के कारण डीएम ने दिए आदेश

Published: Thu, 28 Dec 2023 08:03 AM (IST)

School Holiday दिसंबर बीतने के साथ ही सर्दी अपने शबाब पर पहुंचने लगी है। बुधवार को सुबह से ही कोहरे ...और पढ़ें

यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, ठंड के कारण डीएम ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, ठंड के कारण डीएम ने दिए आदेश

जागरण संवाददाता, आगरा। दिसंबर बीतने के साथ ही सर्दी अपने शबाब पर पहुंचने लगी है। बुधवार को सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रही, दिन ढलते ही कोहरा छाया कि दृश्यता शून्य सी हो गई। ऐसे में अपने नौनिहालों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक चिंताग्रस्त हो गए। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर 12वीं तक के स्कूलों में गुरुवार की छुट्टी घोषित कर दी गई। लेकिन उसके बाद बच्चों को ठिठुरते हुए जाना पड़ेगा।

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जारी आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कक्षा छह से 12वीं और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में शीतलहर के कारण अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

उक्त आदेश सिर्फ एक दिन के लिए जारी किया गया है। अब तक सभी स्कूल सुबह 9:00 बजे या उसके बाद खोलने के निर्देश थे।

पापा संस्था ने की मांग

प्रोग्रेसिव एसोसिएशन आफ आगरा (पापा) के मनोज शर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर स्कूलों की फिलहाल छुट्टी करने की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी सर्दी को स्कूल बुलाया गया, तो उनके बीमार पड़ने की आशंका है। यूनाइडेट टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जिलामंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि सर्दी अधिक रहने के कारण बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, उनकी छुट्टी ही रखी जाए।

इसे भी पढ़ें: यूपी में भयंकर ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूलों का टाइम, दो दिन बंद रहेंगे सभी विद्यालय; नया शेड्यूल जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।