UP Politics: यूपी के इस शहर में सपा में किया बड़ा फेरबदल, हटाए सभी विधानसभा प्रभारी; नए सिरे से बनेंगे
समाजवादी पार्टी आगरा में जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन में बदलाव करने जा रही है। पार्टी ने सभी विधानसभा प्रभारियों को हटा दिया है और अब नए प्रभारियों की नियुक्ति करेगी जिसमें पीडीए फार्मूले पर जोर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही जिला और महानगर कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन होगा।
जागरण संवाददाता, आगरा। UP Politics: सपा ने प्रदेश में सभी विधानसभा प्रभारियों को हटा दिया है। वर्ष 2026 में होने वाले जिला पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी नए सिरे से विधानसभा प्रभारी बनाएगी।
इसमें पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) फार्मूले को ध्यान में रखा जाएगा। माना जा रहा है कि, आगरा में नए सिरे से विधानसभा प्रभारियों की घाेषणा के साथ ही जिला व महानगर कार्यकारिणी भी घोषित की जा सकती हैं।
जिला पंचायत व विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सभी विधानसभा प्रभारियों को हटा दिया है। अखिलेश यादव के निर्देशों पर जून के पहले सप्ताह में आगरा की महानगर व जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। पार्टी के प्रदेश व फ्रंटल संगठनों में शामिल आगरा के पदाधिकारियों को भी हटा दिया गया था।
आगरा में भंग जिला व महानगर कार्यकारिणी भी साथ में हो सकती हैं घोषित
आगरा में संगठन व पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई की मुख्य वजह विधानसभा प्रभारियों द्वारा प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई रिपोर्ट थी, जिसमें बूथ व सेक्टर के स्तर पर संगठन कमजोर होने की बात कही गई थी। तभी से जिला व महानगर में सपा बिना सेनापति के संघर्ष कर रही है। अब विधानसभा प्रभारियों को भी हटा दिया गया है। सपाइयों में नए सिरे से विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के साथ ही जिला व महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की उम्मीद जगी है।
आगरा में यह थे प्रभारी
बाह विधानसभा, सिद्धार्थ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड
दक्षिण व खेरागढ़ विधानसभा, अनीस राजा, प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड
दक्षिण विधानसभा, अहमद सिद्दीकी, प्रदेश सचिव
फतेहाबाद विधानसभा, अखिलेश कटियार, राष्ट्रीय सचिव
फतेहपुर सीकरी, गोपाल यादव
उत्तर विधानसभा, महाराज सिंह शाक्य, प्रदेश सचिव
आगरा छावनी विधानसभा, केपी शाक्य, प्रदेश सचिव
आगरा ग्रामीण विधानसभा, रितेश यादव
एत्मादपुर विधानसभा, डॉ. कृपाल सिंह यादव
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।