Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राज' के भरोसे 'ताज' का सपना देख रही सपा, राज बब्बर के चुनाव लड़ने से अखिलेश को होगा ये बड़ा फायदा

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM (IST)

    राजनीति की बिसात पर भाजपा ने वर्तमान सांसदों को ही टिकट देकर बाजी मारी लेकिन सपा को अभी तक प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राज बब्बर के चुनाव लड़ने की स्थिति में आगरा सुरक्षित सीट पर सपा को बल मिलेगा।

    Hero Image
    'राज' के भरोसे 'ताज' का सपना देख रही सपा

    जागरण संवाददाता, आगरा। राजनीति की बिसात पर भाजपा ने वर्तमान सांसदों को ही टिकट देकर बाजी मारी, लेकिन सपा को अभी तक प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से राज बब्बर के चुनाव लड़ने की स्थिति में आगरा सुरक्षित सीट पर सपा को बल मिलेगा। बब्बर यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गठबंधन में आगरा सुरक्षित सीट सपा और फतेहपुर सीकरी सीट कांग्रेस के खाते में गई है। आगरा सुरक्षित सीट से सपा अभी तक अपना प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

    फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं राजबब्बर

    पार्टी दावेदारी करने वालों के दम को परखते हुए हर कसौटी पर उन्हें परख रही है। जातिगत समीकरणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर राज बब्बर का लड़ना तय मान रहे हैं। उनके चुनाव लड़ने की स्थिति में आगरा सुरक्षित सीट पर सपा स्वयं को मजबूत मान रही है।

    राज बब्बर ने आगरा लोकसभा सीट पर वर्ष 1999 और 2004 में सपा की साइकिल को दौड़ाकर संसद तक पहुंचाया था। राज बब्बर के सभी वर्गों के लोगों से व्यक्तिगत संबंध हैं। सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी इन संबंधों का लाभ पार्टी प्रत्याशी को मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

    दो-तीन दिन में हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा

    सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया कि दो-तीन दिन में पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। चार-पांच नामों पर विचार किया जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व जिसे टिकट देगा, उसे मजबूती से चुनाव लड़ाने का काम संगठन करेगा।

    इसे भी पढ़ें: सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आज फैसला सुनाएगा कोर्ट, वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी