एमएलसी चुनाव 2026: आगरा से सपा प्रत्याशी शशांक यादव और आकाश अग्रवाल पहुंचे कमिश्नरी, करेंगे नामांकन
सपा के शशांक यादव और डॉ. आकाश अग्रवाल ने आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के ...और पढ़ें

एमएलसी चुनाव को नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी।
HighLights
सपा प्रत्याशी शशांक यादव और आकाश अग्रवाल का नामांकन
आकाश अग्रवाल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी
पिछले चुनाव में आकाश अग्रवाल निर्दलीय जीते थे
जागरण संवाददाता, आगरा। एमएलसी चुनाव के नामांकन के लिए सपा प्रत्याशी कमिश्नरी पहुंचे हैं। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शशांक यादव और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल सपा प्रत्याशी हैं। दोनों सपा प्रत्याशी पहले सपा के ताजनगरी फेज -टू स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास साथ रहे।
पिछले चुनाव में निर्दलीय जीतने वाले शिक्षक एमएलसी आकाश अग्रवाल इस बार सपा से मैदान में उतरे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को हराया था।
2020 के चुनाव में आगरा में नहीं चला था भाजपा का जादू
प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह सीटों में से तीन पर वर्ष 2020 में भाजपा ने कब्जा जमाया था। मगर, आगरा में खंड में भाजपा का जादू नहीं चला था। आगरा खंड शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा के दिनेश चंद्र वशिष्ठ को दो हजार से अधिक वोटों से हराया था। शिक्षकों की हर समस्या के लिए वे साथ खड़े रहे। आकाश अग्रवाल में वर्ष 2020 के एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को दो हजार से अधिक मतों से हराया था। आकाश अग्रवाल को 6690 वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4314 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें- जयंत चौधरी विधानसभा चुनाव से पहले दिखाएंगे 'दम': 12 को आगरा में रालोद की सभा, फतेहपुर सीकरी में शक्ति प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव 2026: पत्नी के पास 1.11 लाख कैश... जानिए कितने अमीर हैं आगरा से भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी?
आकाश अग्रवाल ने शनिवार को ज्वाइन की थी सपा
इससे पहले शनिवार को आकाश अग्रवाल ने सपा की सदस्यता ग्रहण की थीी। आकाश अग्रवाल सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद आकाश अग्रवाल का कहना था कि शिक्षकों की तमाम समस्याएं हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का भाजपा ने वादा किया था। मगर, अभी तक पंजीकरण ही नहीं हो सके हैं। वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों के साथ भाजपा धोखा कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय न मिलने की भी समस्या है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है। वे अपने घोषणा पत्र में भी इनको शामिल करेंगे। इसीलिए उन्होंने सपा की सदस्यता ली है। अब वे सपा से चुनाव लड़ रहे हैं।
