एमएलसी चुनाव 2026: कितने अमीर हैं आगरा से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी?
भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और उनकी पत्नी मधु तिवारी की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें नकदी, बैंक जमा, शेयर, सोना और शस्त्र लाइसेंस शामिल हैं।

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी।
HighLights
हरि किशोर तिवारी के पास ₹1.21 लाख नकद, पत्नी के पास ₹1.11 लाख।
हरि किशोर के पास राइफल, पत्नी मधु तिवारी के पास रिवॉल्वर लाइसेंस।
शनिवार को आगरा एमएलसी चुनाव के लिए चार नामांकन हुए।
जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी के पास 1.21 लाख रुपये और पत्नी मधु तिवारी के पास 1.11 लाख रुपये की नकदी है। हरि के पास राइफल और पत्नी के पास रिवाल्वर का लाइसेंस है।
भाजपा प्रत्याशी के पीएनबी बैंक खाता में 77382 रुपये, एक्सिस बैंक में 50 हजार, केनरा बैंक में 78 हजार रुपये और पत्नी के तीन बैंक खातों में 73 हजार रुपये जमा हैं। पति के पास छह लाख और पत्नी के नाम सात लाख रुपये के शेयर हैं।
इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और पत्नी के पास है शस्त्र लाइसेंस
अगर जेवरात की बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी के पास 200 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। पत्नी के पास 450 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 60 लाख रुपये है। खुद के पास कोई वाहन नहीं है। आय का स्रोत पेंशन है। अगर संपत्तियों की बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी के पास सब मिलाकर 54.25 लाख और पत्नी के पास कुल संपत्तियां 3.50 करोड़ रुपये की हैं। बड़ा बेटा अंकित नारायण ग्रुप शिक्षक संस्थान में उपाध्यक्ष और छोटा बेटा निकुंज तिवारी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात है।
शनिवार को हुए हैं चार नामांकन
उप्र विधानपरिषद आगरा खंड शिक्षक और स्नातक में शनिवार को सबसे अधिक चार नामांकन हुए। एमएलसी और भाजपा प्रत्याशी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने स्नातक और शिक्षक के लिए भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी सहित चार ने नामांकन पत्र भरा। दोनों भाजपा प्रत्याशियों ने तीन-तीन सेट में नामांकन पत्र भरे। मंडलायुक्त कार्यालय में प्रवेश को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने रोक पर सभी समर्थकों को रोक दिया। वीडियोग्राफी कराने की बात कही। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ही कार्यालय में प्रवेश कर सके।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने नामांकन से ठीक पहले किया 'खेला' आकाश अग्रवाल को बनाया आगरा शिक्षक स्नातक सीट से प्रत्याशी
रविवार को नामांकन नहीं
एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया छह अक्टूबर तक चलेगी। अभी तक शिक्षक पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भोज कुमार ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है। शनिवार को शिक्षक पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद वसीम और स्नातक पद के लिए मथुरा की निर्दलीय प्रत्याशी रूमा कुमारी ने नामांकन पत्र भरा। दोपहर 12 बजे एमएलसी और स्नातक पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक पद के भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी होटल रमाडा के पास पहुंचे। वहां से दोनों प्रत्याशियों का जुलूस मंडलायुक्त कार्यालय के लिए रवाना हुआ।
यह भी पढ़ें- अखिलेश के 'महारथी' आकाश अग्रवाल और शशांक यादव कल करेंगे नामांकन: पार्टी का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान 8 को
पुलिस ने समर्थकों को रोका
फूलों की वर्षा के बीच दोनों प्रत्याशी मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों ने कार्यालय में प्रवेश का प्रयास किया। पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हुई। समर्थकों के साथ धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने नियमों के पालन की बात कही और फिर प्रस्तावकों के साथ प्रवेश दिया गया।
तीन-तीन सेट का नामांकन पत्र दाखिल किया
एमएलसी और भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने तीन-तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बताया कि एमएलसी चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। रविवार को नामांकन नहीं होगा।
