विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश के 'महारथी' आकाश अग्रवाल और शशांक यादव कल करेंगे नामांकन: पार्टी का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान 8 को

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:50 AM (IST)

सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और आगरा खंड स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव 5 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। पार्टी ...और पढ़ें

सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल अखिलेश यादव के साथ। दाएं

सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल अखिलेश यादव के साथ। दाएं

HighLights

  1. आकाश अग्रवाल और शशांक यादव 5 अक्टूबर को करेंगे नामांकन।

  2. सपा का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान 8 अक्टूबर को।

  3. आगरा कलेक्ट्रेट पर होगा विशाल प्रदर्शन, कार्यकर्ता होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता, आगरा। सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और आगरा खंड स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव पांच अक्टूबर को नामांकन करेंगे। दोनों सोमवार सुबह 10 बजे समर्थकों सहित ताजनगरी फेज-टू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। वहां से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग नामांकन के लिए कमिश्नरी जाएंगे।

उधर, महानगर व जिला संगठन द्वारा वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में आठ अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 21-21 सदस्यों की समितियां गठित की गई हैं।

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के लिए सपा के जिला व महानगर संगठन की शनिवार को पार्टी कार्यालय में अलग-अलग बैठकें हुईं। अभियान में छह व सात अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान में आठ को होगा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आठ अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन होगा। महानगर संगठन की बैठक में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक के अधिकारों की ताकत और लोकतंत्र जनता की आवाज है। आठ अक्टूबर का मार्च संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प की आवाज होगा।

प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, देवेंद्र यादव, कादिर कुरैशी, रामगोपाल बघेल, ममता टपलू, विनय अग्रवाल, अमीर सिंह फौजदार, रामनरेश यादव, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने नामांकन से ठीक पहले किया 'खेला' आकाश अग्रवाल को बनाया आगरा शिक्षक स्नातक सीट से प्रत्याशी

पार्टी कार्यालय से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी जाएंगे

जिला संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि सपा प्रत्येक मतदाता के वोट की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। आठ अक्टूबर को सड़कों पर कार्यकर्ताओं का जनसैलाब देखने को मिलेगा। यह देश संविधान से चलता है और संविधान से ही चलेगा। लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, रामसहाय यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, संतोष पाल बघेल, पिंटू प्रजापति, पवन प्रजापति आदि मौजूद रहे।