Move to Jagran APP

UP Politics: यूपी की इस सीट के नतीजे से खुश नहीं अखिलेश!, जहां सपा प्रत्याशी अपना ही बूथ हार गए

Agra News In Hindi सपा प्रत्याशी अपना ही बूथ हार गए। लायर्स कॉलोनी के सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम ने आगरा लोकसभा सीट की उत्तर विधानसभा के बूथ नंबर 237 पर मतदान किया था। उन्हें अपने बूथ पर 177 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल को 521 मत मिले। बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही को बूथ पर मात्र 29 मत ही मिल सके।

By Nirlosh Kumar Edited By: Abhishek Saxena Sun, 09 Jun 2024 03:28 PM (IST)
UP Politics: यूपी की इस सीट के नतीजे से खुश नहीं अखिलेश!, जहां सपा प्रत्याशी अपना ही बूथ हार गए
Agra News: सपा प्रत्याशी अपना ही बूथ हार गए

जागरण संवाददाता, आगरा। इंडी गठबंधन में आगरा सुरक्षित लोकसभा चुनाव से लड़े सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम भले ही लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे हों, लेकिन वह अपना बूथ नहीं जीत सके।

सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने आगरा लोकसभा सीट की आगरा छावनी विधानसभा के बूथ नंबर 411 पर मतदान किया था। इस बूथ पर सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 509 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी 50 और बसपा प्रत्याशी 11 मत ही प्राप्त कर सकीं। सपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा बाह में रहते हैं। उनके मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पुरा गंगाराम, बाह में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को सर्वाधिक 328 मत मिले।

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को 198 मत और बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा को 10 मत ही मिले। सपा के प्रदेश सचिव रामसहाय यादव के आगरा ग्रामीण विधानसभा के बूथ नंबर 413 पर हाथ के पंजे को साइकिल का साथ खूब भाया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 644, भाजपा प्रत्याशी को 91 और बसपा प्रत्याशी को 26 मत ही मिले।

ये भी पढ़ेंः Modi 3.0 Cabinet: सस्पेंस हुआ खत्म, चौधरी चरण सिंह-अजित सिंह के बाद अब जयन्त चौधरी बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री

ये भी पढ़ेंः Modi 3.0 Cabinet: पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर लड़ाया, अब मोदी सरकार में जितिन प्रसाद का मंत्री बनना तय

यहां मिले इतने वोट

प्रदेश सचिव राजपाल यादव का मतदान केंद्र आगरा ग्रामीण विधानसभा का बूथ नंबर 362 था। इस बूथ पर कांग्रेस को 527, भाजपा को 38 और बसपा को 73 मत मिले। बूथ नंबर 363 पर कांग्रेस को 515, भाजपा को 23, बसपा को 73, बूथ नंबर 364 पर कांग्रेस को 439, भाजपा को 44 और बसपा को 16 मत ही मिल सके।