गोली मरवा दो, जेल में डलवा दो, मैं आतंकवादी नहीं... एटा नहीं जाने देने पर सपा सांसाद रामजीलाल सुमन ने जताई नाराजगी
आगरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन को एटा जाने से रोका गया। उन्हें गौतम बुद्ध की प्रतिमा खंडित होने के बाद सपा के धरने में शामिल होना था। पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें एटा जाने से मना किया जिसके कारण सपा कार्यकर्ता उनके घर पर एकत्रित हो गए। रामजीलाल सुमन एटा जाने की जिद पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया।

जागरण संवाददाता, आगरा। एटा में सपा के धरने में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन की पुलिस से तीखी नोक-झोंक हुई। सुमन ने कहा, गोली मरवा दो, जेल भिजवा दो, मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं।अपराधियों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करती है और मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
पुलिस का बार-बार का यही नाटक है। अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होती हमें रोका जाता है। डीआइजी अलीगढ़ के कहने पर सांसद को उनके घर पर पुलिस द्वारा रोका गया।
उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद माने सुमन। एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन की दी चेतावनी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।