आगरा में पीवीसी कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, परिवार को कमरों में किया बंद; हीरे के जेवर ले उड़े चोर
आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी संदीप अग्रवाल के घर से चोरों ने करीब 70 लाख रुपये के जेवर ...और पढ़ें

अलमारी तोड़कर ले गए 500 ग्राम सोना और 10 चांदी के सिक्के। पीड़ित परिवार की सदस्य। जागरण
HighLights
आगरा में पीवीसी कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी।
चोरों ने परिवार को कमरों में बंद कर वारदात की।
खिड़की की ग्रिल काटकर घर में दाखिल हुए थे चोर।
जागरण संवाददाता, आगरा। कमला नगर के प्रोफेसर कॉलोनी एफ ब्लॉक में पीवीसी दरवाजे के व्यापारी संदीप अग्रवाल के घर में रविवार-सोमवार की रात करीब 70 लाख रुपये की चोरी हो गई। परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने कमरों के बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे कोई बाहर न निकल सके।
परिवार के मुताबिक वे रात दो बजे के बाद सोए थे। संदीप अग्रवाल पत्नी और बेटी के साथ एक कमरे में थे, जबकि उनके माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब छह बजे अलमारी खुली और सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला, जिसमें सोने-चांदी और हीरे के जेवर चोर ले उड़े।
ग्रिल काटकर हुए घर में दाखिल
चोर सड़क किनारे वाले कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोर कैद हुए हैं।
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि टीम सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही हैं।