अयोध्या में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ पुलिस के दुर्व्यवहार से नाराज, सिविल लाइन चौकी पर हंगामा
अयोध्या में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ पुलिस के व्यवहार से आहत हुए। नगर पालिका के सामने वाहन खड़ा करने को ...और पढ़ें
HighLights
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ पुलिस के व्यवहार से आहत हुए
नगर पालिका के सामने वाहन खड़ा करने पर विवाद हुआ
चौकी इंचार्ज पर परिवार से दुर्व्यवहार का आरोप लगा
जागरण संवाददाता, अयोध्या। भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ देर रात पुलिस के व्यवहार से आहत नजर आए। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र की सिविल लाइन पुलिस चौकी का है। यहां नगर पालिका के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर पूर्व विधायक के परिवार और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। चौकी इंचार्ज पर परिवार के सदस्यों से दुर्व्यवहार करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, देर रात बाबा गोरखनाथ का परिवार सिविल लाइन स्थित एक होटल पहुंचा था। इस दौरान नगर पालिका के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक के बीच मौके पर पहुंचे तीन अन्य युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
चौकी इंचार्ज पर परिवार से दुर्व्यवहार का आरोप
विवाद बढ़ने की सूचना पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और नगर कोतवाल मनोज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि वह अपनी ही सरकार में कानून-व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाएंगे, लेकिन चौकी इंचार्ज को अपना व्यवहार सुधारना होगा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें पुलिस और पूर्व विधायक के परिवार के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।