यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: वाहन के पास खड़े बिहार के दो लोगों को दूसरी पिकअप ने कुचला, मौत के बाद भागा ड्राइवर
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सल टूटने से सड़क किनारे खड़ी मैक्स पिकअप के पास खड़े चालक-परिचालक को पीछे से आ रही ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे पर मैक्स पिकअप का एक्सल टूटा।
खड़े वाहन के पास चालक-परिचालक को दूसरी पिकअप ने रौंदा।
हादसे में बिहार के दो लोगों की दर्दनाक मौत।
जागरण संवाददाता, मथुरा। सुरीर के यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक्सल टूटने से सड़क पर खड़ी मैक्स पिकअप गाड़ी के पास खड़े चालक-परिचालक को पीछे से आ रही दूसरी पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों की मृत्यु हो गई। वह बिहार में सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी का एक्सल थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 63 के समीप टूट गया था। जिससे चालक शिव शंकर पासवान और परिचालक इंदल पासवान निवासी गांव मानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार थाना नीचे उतरकर पिकअप के पास खड़े थे।
इस दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे पीछे से आ रही दूसरी मैक्स पिकअप गाड़ी ने सड़क पर खड़ी इस गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से वहां खड़े दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा को अंजाम देकर चालक मौके से फरार
सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करा दिया है।
थाना प्रभारी अंजीश कुमार का कहना है कि स्वजन को हादसे की सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर फरार चालक के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'पति से एक्स्ट्रा ड्यूटी कराते थे', आगरा DRM ऑफिस के चैंबर में रेलवे अधिकारी अभिषेक की मौत पर पत्नी का आरोप
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।