Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra: जलेबी में कीड़े की रार... पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से निकाला जलेबी के साथ हुई साजिश का सच... FIR दर्ज

    By Ali AbbasEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 05:20 PM (IST)

    आगरा शहर के जीवनी मंडी में जीएमबी मिष्ठान भंडार की जलेबी में कीड़ा निकलने की बात का सच सामने आ गया। जलेबी में कीड़ा मिलने की साजिश रची गई थी। बता दें म ...और पढ़ें

    Hero Image
    जलेबी में कीड़े की शिकायत करने वालों पर FIR दर्ज

    जागरण संवाददाता, आगरा: शहर के जीवनी मंडी में जीएमबी मिष्ठान भंडार की जलेबी में कीड़ा निकलने की बात का सच सामने आ गया। जलेबी में कीड़ा मिलने की साजिश रची गई थी। बता दें मिष्ठान भंडार में लगे सीसीटीवी फुटेज से यह सच सामने आया है। दोनों ग्राहक फुटेज में दौने में जलेबी बाहर से लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस उपायुक्त को फुटेज दिखाने पर उन्होंने प्राथमिकी लिखने आदेश दिए। व्यापारी विकास गोयल की तहरीर पर छत्ता थाने में आकाश दीक्षित और ऋषभ शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी लिखी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीएमबी मिष्ठान भंडार के मालिक ने कही ये बात

    रुई की मंडी निवासी विकास गोयल ने बताया कि उनका प्रतिष्ठान जीएमबी शहर में स्थापित नाम है। इस व्यवसाय से जुड़ी यह उनकी चौथी पीढ़ी है। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हैं। उनके यहां की जलेबी काफी प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से उसे खाने आते हैं। उन्होंने चार वर्ष पहले ही जीवनी मंडी में प्रतिष्ठान खोला है। सात जनवरी को दो ग्राहक उनकी दुकान पर आए। युवकों ने जलेबी में कीड़ा मिलने का आरोप लगाया। दुकान में हंगामा करने के साथ ही कर्मचारियों से अभद्रता की। प्रतिष्ठान को बदनाम करने के लिए उसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित की। विकास गोयल ने बताया कि नौ जनवरी को उनके प्रतिष्ठान पर 40-50 लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा तो जलेबी में कीड़े की साजिश सामने आ गई। पुलिस के अनुसार विकास गोयल की तहरीर पर आकाश दीक्षित और ऋषभ शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी लिखी गई है।

    नहीं लिया था टोकन, जलेबी का आकार भी था अलग

    विकास गोयल ने बताया कि वीडियो प्रसारित होने के बाद उनके पास परिचितों के लगातार फोन आ रहे थे। युवक जिस जलेबी में कीड़ा बता रहे थे। उस आकार की जलेबी उनके प्रतिष्ठान में नहीं बनती। दोनों युवकों ने दुकान के काउंटर से टोकन नहीं लिया था। जबकि काउंटर से टोकन लेने के बाद ही जलेबी व बेढ़ई समेत अन्य चीजें मिलती हैं। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक बाहर से दौने में जलेबी लेकर आते दिखाई दिए।

    पूड़ी वाले का भी जिक्र

    विकास गोयल ने प्राथमिकी में शहर के नामी पूड़ी वालों का भी जिक्र किया है। उस समय युवकों ने सब्जी में छिपकली निकलने का आरोप लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि छिपकली को जेब से निकालकर डाला गया था। आरोपितों के खिलाफ हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी लिखी गई थी। नगर जोन के पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने कहा कि व्यापारियों ने उनसे मुलाकात की थी। उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाए थे। जिसमें दिखाई दे रहा है कि दुकान से कोई सामान नहीं खरीदा था। फुटेज देखने के बाद छत्ता थाने को प्राथमिकी लिखने के आदेश किए गए हैं।