Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में हादसा; श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी पर आए तीन होमगार्ड को ट्रैक्टर ने रौंदा, दो की मौत, 2 KM घसीटता ले गया चालक

    Updated: Sun, 05 May 2024 08:52 AM (IST)

    Agra Accident News In Hindi Today चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्डों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया।हादसे के बाद कल्टीवेटर में फंसे होमगार्ड को दो किमी घसीटते ले गया ट्रैक्टर चालक। साथी होमगार्ड को जब हादसे की जानकारी हुई तो उन्होंने जाम लगाकर हंगामा किया। तीन होमगार्ड श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी पर आए थे आगरा। चेकिंग के बाद सड़क किनारे खड़े थे तभी हादसा घटित हो गया।

    Hero Image
    Agra Accident News: चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्डों को ट्रैक्टर ने रौंदा, दो की मौत।

    टीम, जागरण, आगरा। श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी पर आए तीन होमगार्ड को शनिवार रात इरादत नगर में ट्रैक्टर ने रौंद दिया। कल्टीवेटर में फंसे होमगार्ड को ट्रैक्टर कई किमी दूर तक घसीटते ले गया। गंभीर रूप से घायल तीनों होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक दो मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे से आक्रोशित होमगार्डों ने जाम लगा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसा रात 11 बजे हुआ। श्रावस्ती जिले से चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड उमेश कुमार, लच्छाराम और कौशल कुमार की कंपनी को इरादत नगर में ठहराया गया है।

    पुलिस चेकिंग के साथ थे होमगार्ड

    बताया गया कि इरादत नगर-शमसाबाद रोड पर पुलिस के साथ चेकिंग कराने के बाद तीनों होमगार्ड सड़क किनारे खड़े थे। तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर में कल्टीवेटर लगा था। लिहाजा होमगार्ड उसकी चपेट में आकर घिसटते चले गए लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका।

    ये भी पढ़ेंः शिवम होटल एवं रेस्टोरेंट में देह व्यापार; कमरों में मिला आपत्तिजनक सामान तीन युवतियां पकड़ी, विधानसभा चुनाव लड़ चुका है मालिक

    ये भी पढ़ेंः Agra News: बसपा प्रत्याशी पूजा सहित चार को नोटिस, बचे हैं कुछ घंटे नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा, आज थम जाएगा चुनावी प्रचार

    दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रैक्टर को छोड़ चालक भाग निकला। घायल तीनों होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया। जहां उमेश कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य ने सुबह दम तोड़ दिया।

    इधर, आक्रोशित होमगार्डों ने इरादत नगर में जाम लगा दिया। जानकारी पर डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार पहुंचे। उन्होंने होमगार्डों को शांत कराया। डीसीपी ने होमगार्ड उमेश कुमार की मृत्यु की पुष्टि की। वहीं एक अन्य होमगार्ड की मौत सुबह उपचार के दौरान होने की पुष्टि थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार की है।

    comedy show banner