Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवक-युवती की मौत

    By Ashish Raj LodhiEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 08:01 PM (IST)

    Agra News आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में हुए हादसे में युवक-युवती की मौत के बाद जाम लग गया। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। हादसे के बाद पुलिस दोनों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही थी। शव पोस्टमार्टम हाउस में भेजे गए हैं।

    Hero Image
    Agra News: एक्टिवा सवार युवक-युवती की हादसे में मौत हो गई।

    आगरा, जागरण टीम। आगरा में थाना छत्ता क्षेत्र में स्थित यमुना के पुल पर एक एक्टिवा पर सवार युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक-युवती भगवान टॉकीज की तरफ जा रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामबाग की तरफ जा रहे थे दोनाें

    रामबाग की तरफ से एक एक्टिवा पर सवार युवक-युवती जा रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों की उम्र करीब 30 से 33 वर्ष के बीच है। शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही यमुना का पुल पार करके भगवान टॉकीज को तरफ जाने के लिए बीच वाले पुल पर चढ़े उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और गिर पड़ी । जिसके बाद वाहन के नीचे एक्टिवा आ गई और उस पर बैठे युवक व युवती दोनों गिर गए और वाहन के नीचे आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अभी युवक और युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

    हादसे के बाद लगा एक किलोमीटर लगा लंबा जाम

    यमुना पुल पार करते ही छत्ता क्षेत्र में एक्टिवा पर सवार युवक युवती को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया था। जिसके बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ के बाद करीब बाद मार्ग को बंद कर दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव हटवाने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। इसी बीच करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।