Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022 के 12 महीनों की शुरूआत करेंगे ये 12 त्योहार, पढ़ें जनवरी माह के प्रमुख दिन

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 01 Jan 2022 01:24 PM (IST)

    Festivals of January 2022 अभी पौष माह चल रहा है। 17 जनवरी को पूर्णिमा तिथि के बाद माघ का महीना शुरू हो जाएगा। जनवरी माह में सबसे बड़ा त्योहार मकर संक्राति है। इसके साथ ही इस दिन पोंगल और बिहू का भी त्योहार मनाया जाता है।

    Hero Image
    जनवरी माह में सबसे बड़ा त्योहार मकर संक्राति है।

    आगरा, जागरण संवाददाता। सूरज की पहली किरण के साथ अंग्रेजी कैलेंडर के पहले माह यानि जनवरी का आरंभ आज से हो चुका है। 2022 के 12 माह का चक्र शुरू हो चुका है। इस चक्र का आरंभ हिंदू पंचांग के अनुसार 12 त्योहारों से होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ शाेनू मेहरोत्रा के अनुसार इस समय पौष माह चल रहा है। 17 जनवरी को पूर्णिमा तिथि के बाद माघ का महीना शुरू हो जाएगा। जनवरी माह में सबसे बड़ा त्योहार मकर संक्राति का पड़ रहा है। इसके साथ ही इस दिन पोंगल और बिहू का भी त्योहार मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनवरी माह के व्रत और त्योहार

    पौष अमावस्या

    पौष अमावस्या इस बार 02 जनवरी, दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा का पूजन करने का विधान है।

    विनायक चतुर्थी

    पौष माह की विनायक चतुर्थी 06 जनवरी, दिन गुरूवार को मानाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश का व्रत और पूजन करने का विधान है। इस दिन वरद चतुर्थी भी मनाई जाएगी।

    गुरु गोबिंदसिंह जयंती

    सिखों के दसवें गुरू गुरूगोबिंद सिंह की जंयती 09 जनवरी, दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन गुरूद्वारों में गुरूबानियों, सबद, कीर्तन किए जाते हैं। लंगरों का भी आयोजन होता है।

    राष्ट्रीय युवा दिवस

    12 जनवरी के दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    लोहड़ी

    लोहड़ी का पर्व पंजाब में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ये मकर संक्राति के एक दिन पहले 13 जनवरी, गुरूवार को मनाया जाता है।

    पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी

    पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 13 जनवरी को पड़ रही है। इस माह की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी या बैकुंठ एकादशी के नाम से जाना जाता है।

    मकर संक्रांति

    सूर्य के इस दिन दक्षिणायन से उत्तरायण होने के साथ मकर राशि में प्रवेश करने के पर्व को मकर संक्राति या उत्तरायणी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन दक्षिण भारत में पोंगल और असम में बिहू का भी उत्सव मनाया जाएगा। ये इस साल 14 जनवरी को मानाया जाएगा।

    प्रदोष व्रत

    पौष माह का दूसरा प्रदोष व्रत 15 जनवरी, दिन शनिवार को पड़ रहा है। ये शनि प्रदोष का संयोग है, इस दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है।

    पौष पूर्णिमा

    पौष पूर्णिमा 17 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन से माघ के स्नान का प्रारंभ होगा।

    संकष्टी गणेश चतुर्थी, सकट चौथ

    माघ माह की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 21 जनवरी, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन पुत्र की दीर्धआयु के लिए सकट चौथ की भी पूजा होगी।

    षटतिला एकादशी

    माघ माह की एकादशी, जिस षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस माह में 28 जनवरी, दिन शुक्रवार को पड़ रही है।

    मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

    माघ माह की मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ पड़ रहे हैं। इस माह में इनका व्रत और पूजन 30 जनवरी, दिन रविवार को किया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner