Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railway Budget: आगरा को बजट में मिलें नई ट्रेन, ट्रेनों में भी बढ़ाए जाए कोच

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jan 2021 06:08 PM (IST)

    Indian Railway Budget रेल बजट से आगरा के लोगों को सुविधा और सुरक्षा की उम्मीद। लोगों का कहना है कि ट्रेनाें में कोचों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। किराए में वृद्धि नहीं होनी चाहिए। मुंबई और जम्मू के लिए आगरा से सीधे ट्रेन चलनी चाहिए।

    Hero Image
    रेल बजट से आगरा के लोगों को सुविधा और सुरक्षा की उम्मीद।

    आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार को आने वाले रेल बजट से आगरा के लोगों को बहुत उम्मीद हैं। आगरा के लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलने में होती है। इसके लिए ट्रेनाें में कोचों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। किराए में वृद्धि नहीं होनी चाहिए। मुंबई और जम्मू के लिए आगरा से सीधे ट्रेन चलनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक फरवरी को आम बजट के साथ रेल बजट पेश होगा। यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार का कहना है कि आगरा से बड़ी संख्या में मुंबई और जम्मू के लिए लोग सफर करते हैं। इन जगह जाने वाली ट्रेनाें में आसानी से रिजर्वेशन नहीं मिलता। इस बार बजट में आगरा से जम्मू और मुंबई के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की घोषणा होनी चाहिए। वहीं, आगरा से जयपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी इस मार्ग पर डीजल इंजन से गाड़ी चल रही हैं। ऐसे में इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन होना चाहिए। पिछले साल बजट में ईदगाह-बांदीकुई सेक्शन पर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए बजट मिला था, लेकिन इसका काम शुरू नहीं हो सका। ऐसे में इस बार बजट में दोबारा इसके लिए धनराशि स्वीकृत की जानी चाहिए। रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य रिंकू अग्रवाल का कहना है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा आते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए ऐसी ट्रेन चलनी चाहिए जिससे पर्यटक सुबह आगरा आ सकें और शाम को उसी से वापस दिल्ली जा सकें। रेलवे के गधा पाड़ा स्थित माल गोदाम पर खाली पड़ी जमीन का उपयोग किया जाना चाहिए। ईदगाह स्टेशन की नई बिल्डिंग में पार्सल और रिजर्वेशन की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए। कमला नगर निवासी शरद का कहना है कि ट्रेनों में त्योहार पर रिजर्वेशन नहीं मिलता। तत्काल कोटे में भी कइ दफा टिकट नहीं मिल पाती। ऐसी स्थिति में ट्रेनों में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। रामबाग निवासी आशीष गुप्ता का कहना है कि छोटे स्टेशन बिल्लोचपुरा, ईदगाह, अछनेरा जैसे स्टेशनों पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का ठहराव किया जाए। ट्रेनों में सुरक्षा की ओर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।