राज्यसभा सांसद रामप्रताप चौहान का आगरा में स्वागत: बोले- यूपी में तीसरी बार बनेगी सरकार, MLC में क्लीन स्वीप करेगी पार्टी
राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रामप्रताप चौहान पहली बार आगरा पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ...और पढ़ें
HighLights
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद रामप्रताप चौहान आगरा पहुंचे।
भाजपा यूपी में तीसरी बार सरकार बनाएगी: चौहान।
एमएलसी चुनाव में पार्टी क्लीन स्वीप करेगी।
जागरण संवाददाता, आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रविवार को पहली बार आगरा पहुंचे। रहन कला टोल प्लाजा के पास समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से उनके आवास तक कई स्थानों पर समर्थकों ने स्वागत किया।
आवास पर केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी स्वागत करने पहुंचे। सुबह 11 बजे से ही यहां सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इनर रिंग रोड के रहनकला टोल प्लाजा पर पहुंचने शुरू हुए। दोपहर करीब दो बजे राज्य सभा सदस्य राम प्रताप सिंह चौहान टोल प्लाजा पहुंचे। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा के साथ जमकर नारेबाजी की।
कहा, निष्ठा और समर्पण से काम करने वाले छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ा पद देती है भाजपा
मंच पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने स्वागत किया। रामप्रताप चौहान ने कहा, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा भेजकर उन सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है, जो निष्ठा और समर्पण से पार्टी के लिए काम करते हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को बड़े पदों पर पहुंचाकर सम्मान देती है। उन्होंने पार्टी को अपनी मां बताते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें हमेशा बहुत कुछ दिया है।
एमएलसी चुनाव में पार्टी करेगी क्लीन स्वीप
राम प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। आगामी विधानपरिषद चुनाव में भी पार्टी प्रदेश में क्लीन स्वीप करेगी।
यह भी पढ़ें- रालोद की 'स्वाभिमान सभा' से ब्रज में सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी, आगरा की तीन सीटों पर नजर
यह भी पढ़ें- आगरा शिक्षक निर्वाचन में बड़ा उलटफेर: चार प्रत्याशियों ने छोड़ दिया मैदान, इस पार्टी को किया सपोर्ट
इस मौके पर एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डा. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रदीप भाटी, हेमेंद्र शर्मा, मनीष गौतम, महेश शर्मा, गौरव राजावत, शैलू पंडित, भूपेंद्र चौहान मौजूद रहे।
