रालोद की 'स्वाभिमान सभा' से ब्रज में सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी, आगरा की तीन सीटों पर नजर
राष्ट्रीय लोकदल 12 अक्टूबर को आगरा में 'स्वाभिमान सभा' आयोजित कर ब्रज क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की ...और पढ़ें

HighLights
रालोद की 'स्वाभिमान सभा' 12 अक्टूबर को जैंगारा में।
सभा में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य।
पार्टी आगरा में तीन विधानसभा सीटों पर दावेदारी की तैयारी।
जागरण संवाददाता, आगरा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 12 अक्टूबर को जैंगारा में होने वाली स्वाभिमान सभा के जरिए ब्रज क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुटा है। सभा में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। आगरा के साथ ही मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और भरतपुर समेत आस पास के जिलों से लोगों को जुटाने की जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। रालोद नेता इस सभा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने के लिहाज से अहम मान रहे हैं।
प्रभारी मनवीर चिकारा डेरा डाले हुए हैं
सभा की तैयारियों को लेकर फतेहपुरसीकरी में पिछले दो दिनों से प्रभारी मनवीर चिकारा डेरा डाले हुए हैं। रालोद नेता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से सभा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, प्रदेश पदाधिकारी भी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
पार्टी के अग्रिम पंक्ति के नेताओं सभा में शामिल में शामिल हाेंगे। पार्टी मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बतौर मुख्य अतिथि सभा में शामिल होंगे।

रालोद नेता चला रहे हैं अभियान।
तीन विधानसभा सीटों पर दावेदारी की तैयारी
रालोद की नजर ब्रज क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने पर है। पार्टी आगरा में तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसे में स्वाभिमान सभा को शक्ति प्रदर्शन के साथ ही आगामी चुनाव के लिए माहौल बनाने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अगर सच में अयोध्या से चुनाव लड़ जाएं CM योगी और अखिलेश यादव, तो कौन होगा भारी?
50 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अब सबकी निगाहें 12 अक्टूबर को होने वाली सभा पर हैं। 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य पार्टी के लिए बड़ी चुनौती भी है। रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि सभा में जनसैलाब उमड़ेगा। इसके लिए रात दिन मेहनत की जा रही है।
