विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा शिक्षक निर्वाचन में बड़ा उलटफेर: चार प्रत्याशियों ने छोड़ दिया मैदान, इस पार्टी को किया सपोर्ट

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:11 AM (GMT+05:30)

आगरा विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ...और पढ़ें

भाजपा को समर्थन के देने के दौरान नेता।

भाजपा को समर्थन के देने के दौरान नेता।

HighLights

  1. चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी का समर्थन किया

  2. आगरा विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में भाजपा को मिला बड़ा सहयोग

  3. प्रत्याशियों ने भाजपा की विकास नीतियों से सहमत होकर नामांकन वापस लिया

जागरण संवाददाता, आगरा। विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। शनिवार को शाहगंज स्थित सत्ते लाला फूड कोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने यह जानकारी दी।

भोज कुमार, तपेश, मदन मोहन और सोनू मुद्गल ने छोड़ा मैदान

उन्होंने बताया कि भोज कुमार शर्मा, तपेश शर्मा, मदन मोहन शर्मा और सोनू मुद्गल ने पार्टी के समर्थन में नामांकन वापस लिया है। प्रत्याशियों ने कहा कि वे हर समुदाय और वर्ग के विकास की भाजपा नीति से सहमत हैं। पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। जनता भाजपा सरकार पर भरोसा करती है, इसलिए विधान परिषद चुनाव में भी पार्टी को भरपूर सहयोग मिलेगा।

प्रेस वार्ता में बोले भाजपा नेता, शिक्षकों के सहयोग से दोनों सीटों पर दर्ज करेंगे बड़ी जीत

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा पार्टी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह और हरि किशोर तिवारी दोनों बड़ी जीत हासिल करेंगे। जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि जिले के सभी कॉलेजों के शिक्षकों से संपर्क कर मतदान की अपील की जा रही है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, चुनाव के ब्रज क्षेत्र संयोजक हेमेंद्र शर्मा, महानगर शिक्षक चुनाव संयोजक विकास भारद्वाज, सह संयोजक राहुल सागर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- आगरा एमएलसी चुनाव 2026: अखिलेश ने शशांक यादव को बनाया प्रत्याशी, पिता और भाई रह चुके विधायक