Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janakpuri Agra: इस बार पांच दिवसीय होगा जनकपुरी महोत्सव; उप राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 11:55 AM (IST)

    28 सितंबर को प्रभु श्रीराम की भव्य बरात 29 और 30 सितंबर को जनकपुरी में श्रीराम-माता सीता का विवाह व एक अक्टूबर को उनकी जनकपुरी से भव्य विदाई होगी। 12 अक्टूबर को विजय दशमी पर्व पर रावण के पुतले का दहन होगा। 15 अक्टूबर को प्रभु श्रीरामचंद्र का राज्याभिषेक समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 16 अक्टूबर को श्रीरामचरित मास परायण और हवन-यज्ञ व स्वरूपों की विदाई होगी

    Hero Image
    जनकपुरी महोत्सव का फाइल फोटो इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज क्षेत्र में होने जा रहा जनकपुरी महोत्सव तीन नहीं, पांच दिवसीय होगा। इसके लिए आयोजन समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुरुआत 27 सितंबर को हल्दी की रस्म के साथ होगी, जबकि समापन दो अक्टूबर को भजन संध्या और सांस्कृतिक आयोजनों संग होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन उप राष्ट्रपति जयदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की योजना भी बन रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनकपुरी आयोजन समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र को प्रथम बार जनकपुरी सजाने और प्रभु श्रीराम के स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता और अधिक से अधिक धर्मलाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से हम जनकपुरी महोत्सव को पांच दिवसीय करने जा रहे हैं।

    हल्दी कार्यक्रम से होगी शुरुआत

    • शुरुआत 27 सितंबर को सीता की हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम संग होगी।
    • 28 सितंबर को राजा जनक की क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी और वह नगरवासियों को सीताजी के विवाह के लिए आमंत्रित करेंगे।
    • 29 सितंबर को प्रभु श्रीराम की बरात का जनकपुरी में भव्य स्वागत किया जाएगा। जनक महल से जनकपुरी का औपचारिक उद्घाटन भी होगा और प्रभु श्रीराम-सीताजी संग श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
    • 30 सितंबर को माता सीता और तीनों अनुज संग श्रीराम जनक महल मंच पर विराजमान होंगे और उनकी महाआरती की जाएगी।
    • एक अक्टूबर को सीताजी की विदाई कार्यक्रम होगा।
    • दो अक्टूबर को भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम संग महोत्सव का समापन होगा।

    उप राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

    जनकपुरी महोत्सव का उद्घाटन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसके साथ केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समेत सभी पदाधिकारी अपने स्तरों से उनका समय लेने के लिए प्रयासरत हैं। उद्घाटन या समापन, दोनों में से एक दिन उनका समय मिलते ही, आयोजन समिति उनके आने की घोषणा करेगी।

    ये भी पढ़ेंः Flood In Kosi River: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, कोसी नदी की बाढ़ बरकरार, रात भर जागते रहे चार गांव के लोग

    ये भी पढ़ेंः Ram Barat Agra: आगरा की शान 45 साल पुराना रजत रथ रामलीला में बिखेरेगा अनूठी छटा, अद्भुत है कलाकारी

    विकास कार्यों पर नजर रखेगी कमेटी

    आयोजन समिति संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि शनिवार को समिति कार्यालय पर बैठक कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापरक कराने पर मंथन हुआ। इसके लिए एक समिति गठित की गई है, जो सभी कार्यों पर नजर रखकर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराएगी। साथ ही समिति पदाधिकारियों के कार्यों का विभाजन कर कार्यों में तेजी लाई जाएगी, जिससे आयोजन को भव्य व विशालतम रूप दिया जा सके। 

    comedy show banner
    comedy show banner