विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 साल पुराने ईदगाह ROB की मरम्मत शुरू: नई दिल्ली-आगरा रेल खंड पर जल्द ही मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें होंगी रद् या डायवर्ट

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:40 PM (IST)

आगरा में 50 साल पुराने खेरिया मोड़-ईदगाह रेल ओवर ब्रिज के गर्डर बदलने का काम शुरू हो गया है, जिसके ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 50 साल पुराने खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी की मरम्मत शुरू।

  2. आरओबी 90 दिनों के लिए बंद, यातायात डायवर्ट किया गया।

  3. नई दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मेगा ब्लॉक, ट्रेनें प्रभावित।

जागरण संवाददाता, आगरा। रेलवे ने 50 साल पुराने खेरिया मोड़-ईदगाह रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के आधा दर्जनभर गर्डर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। बैकहो लोडर से आरओबी की डामर रोड को हटा दिया गया है। गर्डर के ऊपर से लोहे के एंगल सहित अन्य सामान हटाया जा रहा है। यह कार्य पांच से सात दिनों तक चलेगा।

रेलवे जल्द ही नई दिल्ली-आगरा रेल खंड पर मेगा ब्लाक देने जा रहा है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जा सकता है। कुछ ट्रेनों का संचालन रद भी हो सकता है।

90 दिनों के लिए बंद हुआ है खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी

रेलवे ने खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी को 90 दिनों के लिए बंद कर दिया है। यातायात का डायवर्जन किया गया है। सोमवार को रेलवे की टीम ने सुबह छह से रात नौ बजे तक कार्य किया। रेलवे अधिकारियों की बैठक हुई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली-आगरा रेल खंड पर हर दिन 450 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें 350 यात्री ट्रेनें हैं। कैंट रेलवे स्टेशन से हर दिन 26 हजार यात्री सफर करते हैं।

गर्डर बदलने का चल रहा है कार्य, नए गर्डर मंगवाए गए

आधा दर्जन गर्डर एक साथ नहीं चढ़ाए जाएंगे बल्कि हर दिन तीन से चार घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इसी ब्लाक के दौरान गर्डर चढ़ाने के साथ ही रेल ट्रैक के मुख्य हिस्से पर कार्य होगा। इसका असर ओवर हेड इलेक्ट्रिक पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नए गर्डर आरओबी के पास पहुंच चुके हैं। आरओबी के मरम्मत में 10 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कभी सड़कों पर भीख मांगने को था मजबूर, शोषण से मुक्ति पाकर 'राजू' को हाथी संरक्षण गृह में मिल रहा प्यार

रुई की मंडी आरओबी पर निर्माण कार्य बंद

खेरिया मोड़-ईदगाह आरओबी की मरम्मत के चलते रुई की मंडी आरओबी का निर्माण बंद कर दिया गया है। यह कार्य 90 दिनों तक बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर बदलेगा यूपी का मौसम: मेरठ में 24-25 को बारिश से बढ़ेगी ठंड, नवंबर में सर्दी का आगमन