Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Radha ashtami 2022: सज गया है ब्रज, आज से 11 तक चलेगा बरसाना में अष्ट सखी महोत्सव, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2022 03:43 PM (IST)

    Radha ashtami 2022 राधारानी की थीं आठ सखियां। उन्हीं के नाम से पड़ा है नाम बरसाना के अष्ट सखी महोत्सव का। दस दिन के महोत्सव के दौरान राधाष्टमी उत्सव स ...और पढ़ें

    Hero Image
    बरसाना स्थित अष्ट सखी मंदिर में विराजित राधा कृष्ण और उनकी आठ सखियों की प्रतिमाएं।

    आगरा, जागरण टीम। राधा, श्री कृष्ण की आराध्य शक्ति या कहें कृष्ण की संपूर्ण शक्ति। जिनके नाम जाप मात्र से तीनों लोक के स्वामी खिंचे चले आते हैं। राधा नाम में ही स्वतः उर्जा है, वो उर्जा जो प्राणशक्ति की भांति जीवन में काम करती है। रविवार को राधाष्टमी का पर्व है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत तभी पूर्ण होता है जब राधाष्टमी का व्रत भी किया जाए। ब्रज के बरसाना, जहां बृषभान दुलारी का प्राकट्य हुआ था वहां दस दिन का राधा रानी का जन्मोत्सव अष्ट सखी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। महोत्सव की शुरूआत आज दो सितंबर से हो चुकी है। जोकि 11 सितंबर तक चलेगा। हजारों भक्त राधारानी के प्राकट्य महोत्सव के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं तो प्रशासन ने बसों के अतिरिक्त बेड़े चलाए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां देखे अष्ट सखी महोत्सव के कार्यक्रमों की पूरी सूची

    - 2 सितंबर को ऊंचागांव में राधारानी की प्रधान सखी ललिता जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

    - 3 सितंबर को लाडिली जी मंदिर में राधा जन्मोत्सव की धूम तथा श्रद्धालुओं द्वारा चाव चढ़ाई जाएगी।

    - 4 सितंबर को लाडिली जी मंदिर में राधारानी के विग्रह का अभिषेक कराया जाएगा। वहीं शाम को सफेद छतरी में राधारानी के दर्शन होंगे।

    - 5 सितंबर को सुबह मोरकुटी पर मयूर लीला। शाम को लाडिली जी मंदिर में ढाढ़ी ढाढ़ीन लीला का आयोजन।

    - 6 सितंबर को सुबह विलासगढ़ की लीला व मान मंदिर पर मान लीला का आयोजन।

    - 7 सितंबर को सुबह सांकरी खोर में चोटी बंधन लीला तथा शाम को प्रेम सरोवर गाजीपुर में नौका विहार लीला का आयोजन।

    - 8 सितंबर को ऊंचागांव में स्थित सखिगिरी पर्वत पर ब्याहवला लीला तथा शाम को प्रियाकुण्ड में नौका विहार लीला का आयोजन।

    - 9 सितंबर को दोपहर सांकरी खोर में मटकी फोड़ लीला तथा शाम को विशाल दंगल का आयोजन।

    - 10 सितंबर को राजस्थान के कदम्ब खण्डी में चीर हरण लीला का आयोजन।

    - 11 सितंबर को मडोई, करहला व राधाबाग में महारास लीला का आयोजन।