Taj Mahal: इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के अध्यक्ष दुराते पाचेको ने किया ताजमहल का दीदार
Taj Mahal ताजमहल बनवाने वाले शाहजहां ने कैद में बिताए थे आठ वर्ष। गाइड से ताजमहल के इतिहास के बारे में की जानकारी। ताजमहल को बताया सपनों में बसने वाला स्मारक। शुक्रवार को अागरा आए थे दुराते पाचेको।
आगरा, जागरण संवाददाता। मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाने वाले शहंशाह शाहजहां को जिंदगी के आठ वर्ष अपने ही बेटे औरंगजेब की कैद में बिताने पड़े थे। उत्तराधिकार के युद्ध में अपने भाई दाराशिकोह को हराने के बाद औरंगजेब ने शाहजहां को आगरा किला में बंदी बना लिया था। आगरा किला में बने मुसम्मन बुर्ज से शाहजहां ताजमहल को देखा करता था। उसने अपनी अंतिम सांसें भी वही ली थीं।
शनिवार सुबह ताजमहल के दीदार को पहुंचे इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (आइपीयू), जेनेवा के अध्यक्ष दुराते पाचेको को गाइड नितिन सिंह ने यह जानकारी दी। दुराते ने ताजमहल भ्रमण के दौरान मुगलों के इतिहास में काफी दिलचस्पी ली। शाहजहां-मुमताज के प्रेम, ताजमहल के निर्माण और औरंगजेब द्वारा शाहजहां को बंदी बनाने के बारे में उन्होंने जानकारी की। स्मारक के भ्रमण को उन्होंने यादगार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा ताजमहल देखकर पूरी हो रही है, इससे वो काफी खुश हैं। ताजमहल भ्रमण में उनके साथ रुई बकेरिया रहे। दोनों ने करीब एक घंटे का समय स्मारक में बिताया। वापसी की फ्लाइट के चलते वो सुबह ही ताजमहल देखकर लौट गए। ताजमहल की विजिटर बुक में दुराते ने कमेंट लिखा कि ताजमहल हमारे सपनों में बसता है। यह एक शांतिपूर्ण स्थल है। यह विश्व धरोहर और अद्भुत स्मारक है।
इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन
इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन विश्व के 179 देशों का संगठन है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में है। भारत इसका स्थायी सदस्य है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।