Updated: Fri, 28 Jun 2024 07:41 PM (IST)
Agra Crime News बताया जा रहा है कि मृतक ने मरने से पहले अपने बेटे के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर किया। फोटो शेयर करने के बाद उसने मौत को गले लगा लिया। गा ...और पढ़ें
संवाद सूत्र, बाह (आगरा) । खेड़ा राठौर थाने के गांव नंदगांव में युवा दंपती एक साथ कमरे में पंखे के हुक पर फंदा बना झूल गए। दोनों सुबह मृत हालत में मिले। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मृतक का आय दिन पत्नी से विवाद होता था। सुरजीत 28 साल पुत्र रामकुमार नंदगांव तिराहे पर जैतपुर मार्ग पर बने मकान में पत्नी राधा 24 वर्ष व कार्तिक 3 साल के बेटे के साथ रहता है। उसके पिता पिनाहट मार्ग पर करीब 500 मीटर दूरी पर दूसरे मकान में पत्नी मालती देवी, पुत्र अरजीत, धर्मेंद्र, आयुष के साथ रहते है।
पत्नी से आए दिन होता रहता था विवाद
शुक्रवार सुबह जब मकान में कोई हलचल नहीं हुई तो, आसपास के लोगों ने देखा तो वे घर का नजारा देख दंग रह गए। सुरजीत व राधा एक ही फंदे पर लटके थे। घटना की जानकारी खेड़ा राठौर पुलिस को दी। सूचना पर करीब 7 बजे पुलिस पहुंची। तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। बताया गया है कि सुरजीत ने सुबह 5 बजे के करीब बेटे के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट किया था।
चार साल पहले हुई थी शादी
इससे अनुमान है कि उसने घटना को 5 बजे के बाद ही अंजाम दिया होगा। सुरजीत गाड़ी चालक है वह समय समय पर बाहर चला जाता था। इस कारण अक्सर पति पत्नी में विवाद होता रहता था। दपंति की चार साल पहले निबोहरा थाने के नंदापुर गांव से हुई थी। सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए है। पुलिस ने दोनों मृतक के शव पोस्टमार्टम को भेजे है। एसओ रोहिताश सिंह का कहना है कि दंपति में आपसी विवाद बताया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।