विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी आज आगरा में करेंगे जनसभा, सीएम योगी-केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद

Published: Thu, 25 Apr 2024 07:48 AM (GMT+05:30)

Agra News लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आगरा ...और पढ़ें

पीएम मोदी आज आगरा में करेंगे जनसभा, सीएम योगी-केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद
पीएम मोदी आज आगरा में करेंगे जनसभा, सीएम योगी-केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद

जागरण संवाददाता, आगरा। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आगरा आ रहे हैं। उनकी जनसभा के लिए शाहगंज स्थित कोठी मीना बाजार मैदान को सजाया और संवारा गया है। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। विशालकाय मैदान भगवामय हो गया है। मोदी और योगी के कटआउट लगाए गए हैं।

बुधवार शाम से ही एसपीजी ने सभास्थल को कब्जे में ले लिया। कोठी मीना बाजार मैदान में भाजपा द्वारा गुरुवार को आगरा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की संयुक्त सभा आयोजित की जा रही है। आगरा सुरक्षित सीट से केंद्रीय मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद राजकुमार चाहर मैदान में हैं।

दोपहर तक पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 12:50 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। मोदी यहां करीब एक घंटे रहेंगे। सभा के लिए भव्य मंच और विशाल पंडाल तैयार हो चुका है। मोदी-योगी के कटआउट और भगवा झंडों से सभास्थल पाट दिया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री की सभा को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया। भीड़ जुटाने और दूरदराज के क्षेत्रों से समर्थकों को लाने के लिए भाजपा ने विशेष रणनीति बनाई है।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सुबह 9:30 बजे सभा स्थल पहुंचने का समय दिया है। गर्मी को ध्यान में रखकर भाजपा ने सभा में भीड़ जुटाने को ए और बी प्लान बनाए हैं। ए प्लान में लोगों को उनके स्थान से सभा स्थल तक लाने और बी प्लान में सभास्थल की दो किमी की परिधि के क्षेत्रों से लोगों को लाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात पुलिस ने सभा के चलते ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।

नो फ्लाइंग जोन रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी की सभा के दौरान कोठी मीना बाजार मैदान नो फ्लाइंग जोन रहेगा। मैदान के ऊपर से हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर की उड़ान नहीं होगी। यहां सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा रहेगा। सादा कपड़ों में 500 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

धूल उड़ने से रोकने को किया छिड़काव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पारा अधिक बढ़ने के साथ ही तीखी धूप के साथ ही तेज हवा चल सकती हैं। ऐसा होने पर सभा स्थल पर धूल नहीं उड़े, इसके लिए बुधवार को दिन भर सभा स्थल पर टैंकरों से पानी का छिड़काव किया जाता रहा।

मोदी तीन बार कर चुके हैं सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोठी मीना बाजार मैदान में तीन बार रैली कर चुके हैं। वर्ष 2013 में मोदी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में यहां रैली की थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व रैली की। 2019 की नौ जनवरी को मोदी ने यहां रैली कर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।