Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra Crime News: पेट्रोल पंप मैनेजर ने ड्यूटी पर खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:16 PM (IST)

    आगरा के जगदीशपुरा में एक पेट्रोल पंप मैनेजर ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कर्मचारी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन परिवार आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहा है। मृतक पिंटू दो साल से पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है।

    Hero Image
    पेट्रोल पंप मैनेजर मृतक का फाइल फोटो पिंटू। सौ.स्वजन

    जागरण संवाददाता, आगरा। जगदीशपुरा के बोदला-बिचपुरी रोड पर स्थित पेट्रोलपंप के मैनेजर भगवती विहार के पिंटू ने देर रात पंप पर ड्यूटी के दौरान तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने पर अन्य कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो पिंटू तड़प रहा था। उसके सिर का थोड़ा हिस्सा दूर गिरा पड़ा था। कुछ ही सेकेंड में उसकी सासें थम गई। सूचना पर आई जगदीशपुरा पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोदला के भगवती विहार के 25 वर्षीय पिंटू हरिओम बोदला -बिचपुरी रोड,अवधपुरी स्थित के.एस.के पेट्रोल पंप पर दो वर्षाें से मैनेजर थे। वह तीन भाई और बहन में सबसे बड़े थे। रविवार को वह रात की ड्यूटी पर रात नौ बजे पंप पहुंचे थे।

    गोली की आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना

    पंप पर रात के समय उनके साथ दो कर्मचारी और ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रात में पिंटू पंप में बने ऑफिस में बैठे थे। रात में डेढ़ बजे अचानक ऑफिस से गोली चलने की आवाज आई। दोनों कर्मचारी अंदर की ओर दौड़े। ऑफिस में पिंटू तड़पते हुए दिखे। उनके सिर में गोली लगी थी। ऑफिस में खून और मांस के टुकड़े पड़े थे। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। जब तक आसपास के और लोग भी आ गए। लोगों ने स्वजन और पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर आई जगदीशपुरा पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई और तमंचा कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चाचा मान सिंह ने बताया कि पिंटू घर पर किसी तरह के अवसाद में नहीं लग रहा था। परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    माेबाइल और सीसीटीवी देख जुटाई जा रही जानकारी

    एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या की वजह जानने का प्रयास कर रही है। मौके पर मिला पिंटू का मोबाइल लाक है। उसे खुलवाने के लिए भेजा गया है। पंप के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। कर्मचरियों से भी पूछताछ की जा रही है। युवक के पास तमंचा कैसे आया और आत्महत्या की वजह पता लगाने के लिए हर तथ्य की जानकारी की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner