आर्मी कैडेट कॉलेज प्रवेश परीक्षा: 30 नवंबर तक ऐसे करें आवेदन, फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) जनवरी 2027 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है।
-1794291129945_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
ACC जनवरी 2027 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
परीक्षा 4 जनवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित मोड में
जागरण संवाददाता, आगरा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) जनवरी 2027 कॉमन एंट्रेंस एग्जा एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/acccee/ पर जाकर 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को लेट फीस के साथ एक और मौका मिलेगा। इसके लिए सामान्य आवेदन शुल्क के अतिरिक्त 500 रुपये देने होंगे।
एनटीए की ओर से एसीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। हर श्रेणी के अनुसार परीक्षा आवेदन का शुल्क तय किया गया है। जो 950 से लेकर 1150 तक है।
चार जनवरी को होगी ऑनलाइन परीक्षा
परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में होगी। इसमें अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट से संबंधित जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
ऐसे करें आवेदन
- अभ्यर्थियों को सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर एसीसी जनवरी 2027 कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद प्राप्त लागिन आईडी की मदद से आवेदन फार्म खोलकर व्यक्तिगत और अन्य जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।
- निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांचने के बाद फार्म सबमिट कर दें।
- भविष्य के लिए आवेदन फार्म शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- आवेदन केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से ही स्वीकार किए जाएंगे।
- एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फार्म भर सकता है।
- आवेदन में उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें, जो आर्मी एजुकेशन डायरेक्टरेट में पंजीकृत है।
- व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज अपलोड करते समय सावधानी बरतें।
- आवेदन से जुड़ी सूचनाएं पंजीकृत ईमेल आइडी और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएंगी।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें।
श्रेणी के अनुसार 950 से 1150 रुपये तक शुल्क
सामान्य और अनारक्षित- 1150 रुपये
ओबीसी और ओबीसी-एनसीएल- 1150 रुपये
एससी और एसटी- 950 रुपये
आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: घर बैठे खुद भरें स्वगणना फॉर्म, जानें पूरी प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- आगरा में दीपावली पर आतिशबाजी से हवा में घुला प्रदूषण का जहर, PM2.5 और पीएम10 की मात्रा बढ़ी