ग्रेटर आगरा के गोमतीपुरम में प्लाट लेने का मौका, 744 आवासीय भूखंडों की बुकिंग के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर आगरा के गोमतीपुरम टाउनशिप में 744 आवासीय भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
ADA ने गोमतीपुरम में 744 आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू की।
ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दर।
ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर तक जनहित पोर्टल पर उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने दीपावली से पूर्व सोमवार को रायपुर व रहनकलां में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा की गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखंडों की आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी। 49.45 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले गोमतीपुरम में 744 आवासीय भूखंड हैं। दो दिसंबर तक इच्छुक आवेदक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यहां भूमि की दर 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में 449.5 हेक्टेयर भूमि में विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात अप्रैल को लांच किया था।
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में गोमतीपुरम के आवासीय भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया का जनहित पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रेशन का बटन क्लिक कर शुभारंभ किया। टाउनशिप की बुकलेट का भी विमोचन किया गया।
यहां पर इतने प्लॉट
मंडलायुक्त ने डवलपमेंट प्लान के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए, जिससे कि वहां लोगों को उचित और अत्याधुनिक सुविधा मिले। एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in और एडीए के पोर्टल www.adaagra.org.in पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।
भूखंडों की स्थिति: भूखंड का क्षेत्रफल, संख्या
- 100 वर्ग मीटर तक, 140
- 100 से 150 वर्ग मीटर तक, 417
- 151 से 200 वर्ग मीटर तक, 117
- 201 से 250 वर्ग मीटर तक, 25
- 250 वर्ग मीटर से अधिक, 45
इससे पूर्व एडीए गंगापुरम के 908 में से 620 और नर्मदापुरम के 718 में से 386 आवासीय भूखंडों का आवंटन कर चुका है। एडीए बोर्ड के सदस्य नगेंद्र दुबे गामा, एडीए सचिव संजय कुमार, संयुक्त सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, वित्त नियंत्रक अशोक कुमार, नगर नियोजक ऋचा कौशिक मौजूद रहीं।