विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DVVNL का नया बिजली कनेक्शन महंगा: स्मार्ट मीटर के आवेदन अटके, चीफ इंजीनियर ने बताई वजह

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:14 AM (IST)

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) में नया बिजली कनेक्शन लेना अब महंगा हो गया है, एक किलोवाट कनेक्शन पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. DVVNL का नया बिजली कनेक्शन अब हुआ काफी महंगा

  2. एक किलोवाट कनेक्शन पर पांच हजार रुपये से अधिक खर्च

  3. स्मार्ट मीटर और किश्त बंद होने से सैकड़ों आवेदन लंबित

जागरण संवाददाता, आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) का उपभोक्ता बनना महंगा हो गया है। एक किलोवाट के नए कनेक्शन पर कम से कम पांच हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके चलते सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। किश्तों में भुगतान की व्यवस्था खत्म होने के बाद यह समस्या और बढ़ी है।

स्मार्ट मीटर से पहले एक किलोवॉट का कनेक्शन 1200 से 1500 रुपये में मिल जाता था। अब स्मार्ट मीटर की कीमत 2600 रुपये है। मीटर लगाने आदि का खर्च 600 रुपये है, यानी मीटर संबंधी शुल्क के रूप में कुल 3200 रुपये जमा करने पड़ते हैं। इसके अलावा सिक्योरिटी मनी भी देनी होती है। इस तरह कनेक्शन का खर्च पांच हजार रुपये से अधिक पहुंच जाता है। इस रकम में कोई रियायत नहीं है।

एक किलोवॉट के नए कनेक्शन पर पांच हजार रुपये से अधिक खर्च

एक समय सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन दिए गए थे, जबकि अब एक कनेक्शन के लिए पांच हजार रुपये से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। किरावली तहसील के डाबली गांव के हरीबाबू ने बताया कि आवेदन करते समय उन्हें जानकारी नहीं थी कि एक किलोवॉट के कनेक्शन पर पांच हजार रुपये से अधिक खर्च आएगा। उनके जैसे सैकड़ों आवेदकों के कनेक्शन लंबित हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा में 70 साल के बुजुर्ग से 2.13 लाख रुपये लूटे, धान की फसल के पैसे लेकर लौट रहे थे घर

यह भी पढ़ें- कार लूट का आरोपित मैनपुरी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल


नया कनेक्शन देने में विभाग कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले रहा है। स्मार्ट मीटर की कीमत और सिक्योरिटी मनी ही ली जा रही है। इनके अलावा कोई राशि नहीं ली जा रही।

-

कपिल सिंधवानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।