Move to Jagran APP

आगरा में 20 हजार यात्री आज झेलेंगे परेशानी, शहर के 22 रूटों पर सिटी बस की किल्लत, सड़कों पर हैं अभी मात्र 25 गाड़ियां

शहर में एमजी रोड हो या फिर बिजलीघर आज दोपहर 12 बजे तक रहेगी सिटी बसों की दिक्कत। 100 में 75 बसों का संचालन कोठी मीना बाजार मैदान के लिए होगा। सात मई की की शाम छह बजे के बाद आएगी परेशानी। सात तारीख के मतदान के लिए खेरागढ़ रूट के लिए करीब दो सौ गाड़ियों का इंतजाम किया गया है।

By amit dixit Edited By: Abhishek Saxena Published: Mon, 06 May 2024 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 09:38 AM (IST)
100 में 75 बसों का संचालन कोठी मीना बाजार मैदान के लिए होगा

जागरण संवाददाता, आगरा। एमजी रोड हो या फिर कैंट व बिजलीघर रोड। शहर के 22 रूट में सोमवार दोपहर 12 बजे तक सिटी बसों की दिक्कत रहेगी। 100 में 75 बसों का संचालन कोठी मीना बाजार मैदान से खेरागढ़ के लिए होगा। ऐसे में 25 बसें ही चलेंगी। 20 से 35 मिनट के अंतराल में बसें मिलेंगी। सात मई की शाम छह बजे के बाद यह परेशानी रहेगी।

loksabha election banner

हर दिन 20 हजार यात्री करते हैं सफर

शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होता है। हर दिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं। चार लाख रुपये का राजस्व मिलता है। 100 में 75 बसों का संचालन कोठी मीना बाजार मैदान से खेरागढ़ के लिए होगा। ऐसे में 25 बसों का ही संचालन होगा। प्रभारी अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक दिक्कत रहेगी। इसके बाद 75 बसें आ जाएंगी। सात मई की शाम छह बजे के बाद यह दिक्कत रह सकती है।

2184 वाहनों का किया गया अधिग्रहण

परिवहन और पुलिस-प्रशासन ने 2184 वाहनों का अधिग्रहण कर लिया। जिन वाहन स्वामियों ने वाहन नहीं दिए। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह ने बताया कि सभी वाहनों को गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और मंडी समिति खेरागढ़ में खड़ा करा दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Akshaya Tritiya: साल में सिर्फ एक बार ही चरण दर्शन देते हैं ठाकुरजी, इस बार बेशकीमती पोशाक धारण करेंगे बांकेबिहारी

ड्यूटी कटवाने के लिए रही भीड़ 

रविवार को अवकाश के बाद भी ड्यूटी कटवाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी एनआइसी सभागार में पहुंचे। कर्मचारियों ने आवेदन पत्र दिया लेकिन अधिकारियों ने ड्यूटी काटने से इन्कार कर दिया। कर्मचारी विवेक कुमार ने बताया कि परिवार में उनके अलावा कोई नहीं है। दो बार ड्यूटी आवेदन कर चुके हैं लेकिन अभी तक ड्यूटी नहीं कटी है। कर्मचारी ज्योति और शिल्पी सेठी ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद भी चुनाव में ड्यूटी लग गई है। आवेदन पत्र देने के बाद भी यह नहीं कटी है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: आगरा में 424 मतदान केंद्र क्रिटिकल, यहां तैनात होंगे अर्धसैनिक बल, माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

खेरागढ़ के लिए आज चलेंगी 200 बसें

कोठी मीना बाजार मैदान से मंडी समिति खेरागढ़ के लिए सोमवार सुबह पांच से साढ़े छह बजे तक 200 बसों का संचालन होगा। 50 रुपये प्रति यात्री किराया तय किया गया है। सात मई को ईवीएम और वीवीपैट को जमा करने के बाद खेरागढ़ से भगवान टाकीज, बाह के लिए, फतेहाबाद के लिए निश्शुल्क बसों का संचालन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा यह कदम यात्रियों की सहूलियत के लिए उठाया जा रहा है। मंडी समिति में निश्शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि आगरा से खेरागढ़ के लिए अधिकारी और कर्मचारी अपने वाहनों से भी जा सकते हैं।

दो घंटे के अंतराल में आएगा मतदान प्रतिशत 

सात मई को दो घंटे के अंतराल में मतदान प्रतिशत मिलेगा। ललित कला संस्थान में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं पर ईवीएम और वीवीपैट की गड़बड़ियों को भी नोट किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.