पति का शव दुकान और पत्नी का कमरे में फंदे पर लटका मिला, आगरा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपती ने दी जान
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती ने आर्थिक तंगी के कारण फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

दंपती के शव मिलने के बाद विलाप करते स्वजन।
HighLights
आगरा में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या।
आर्थिक तंगी को बताया जा रहा कारण।
पति-पत्नी के शव घर में लटके मिले।
जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा में बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति का शव घर में बनी दुकान और पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में दंपती के आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात सामने आई है।
मृतकों की पहचान शेर मोहम्मद उर्फ शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी के रूप में हुई है। दंपती घर में ही छोटी सी दुकान चलाते थे। देर रात शेरू ने दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि पत्नी ने कमरे में आत्महत्या कर ली।
पति का शव दुकान और पत्नी का कमरे में फंदे पर लटका मिला
रविवार सुबह दंपती नमाज पढ़ने के लिए नहीं उठे तो स्वजन को शक हुआ। उनकी नातिन ने खिड़की से झांककर देखा तो मुन्नी का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। दुकान में शेरू का शव भी फंदे पर लटका मिला। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि स्वजन और पड़ोसियों से पूछताछ में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है।