विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में कुक्कुट पालन को मिला 40 करोड़ का निवेश, महिलाओं को सोलर लाइट पर 90% सब्सिडी

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:14 PM (IST)

आगरा मंडल में कुक्कुट पालन उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 40 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 40 करोड़ रुपये का निवेश कुक्कुट पालन को बढ़ावा देगा।

  2. पोल्ट्री कॉन्क्लेव में 150 से अधिक उद्यमी हुए शामिल।

  3. महिलाओं को सोलर लाइट पर 90% सब्सिडी मिलेगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। मंडल में कुक्कुट पालन उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 40 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता खुला है। शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से मंडलायुक्त सभागार में आयोजित पोल्ट्री कान्क्लेव में विभिन्न उद्यमियों ने कुक्कुट व्यवसाय के विस्तार और नई इकाइयों की स्थापना के लिए 40 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। 150 से अधिक पोल्ट्री उद्यमियों और प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

पोल्ट्री कान्क्लेव में नई इकाइयां स्थापित करने के लिए एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने पोल्ट्री उद्यमियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्नत नस्ल के चूजों, अंडों के पोषण महत्व और बायो सिक्योरिटी के उपायों पर प्रकाश डाला। दुवासु मथुरा के प्रो. डॉ. अमिताभ भट्टाचार्य ने आधुनिक तकनीक से पोल्ट्री प्रबंधन, असिस्टेंट प्रो. डॉ. अविनाश ने वैज्ञानिक तरीके से दाना प्रबंधन की जानकारी दी।

सोलर लाइट पर महिलाओं को 90 प्रतिशत तथा पुरुष को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का है प्रविधान

वेंकीज इंडिया के एजीएम डॉ. विजय कुमार शर्मा ने कुक्कुट पालन के जरूरी नियमों और बेहतर प्रबंधन के तरीके बताए। सोलर लाइट पर महिला उद्यमियों को 90 प्रतिशत तथा पुरुष उद्यमियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के प्रावधान की जानकारी भी दी गई।

पोल्ट्री की समस्याओं पर हुई चर्चा

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके पांडेय ने उद्यमियों को विभागीय सहयोग, बैंक समन्वय और आवश्यक स्वीकृतियां समय से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विभिन्न जिलों से आए पोल्ट्री फार्म संचालकों ने अपने अनुभव साझा किए और समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में अपर निदेशक ग्रेड-दो डॉ. देवेंद्र पाल सिंह ने उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-वन (कुक्कुट) डॉ. अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह और उपनिदेशक डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने कुक्कुट विकास नीति-2022, अनुदान योजनाओं और आधुनिक पोल्ट्री फार्म स्थापित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- रवि पुष्य योग: आज सोना-चांदी और गाड़ी खरीदने का महाशुभ मुहूर्त, आगरा के ज्यातिषाचार्य ने बताया समय

यह भी पढ़ें- हार्ट-किडनी मरीजों के फ्री इलाज को 15 करोड़ Rs, आगरा के SN में राशक कार्ड वाले पेशेंट का निशुल्क ट्रांसप्लांट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।