Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ, विकास का किया वायदा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 21 Jul 2021 06:05 AM (IST)

    देहात अंचल में ब्लाक कार्यालयों पर किया गया आयोजन

    Hero Image
    ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ, विकास का किया वायदा

    जागरण टीम, आगरा। देहात अंचल के सभी ब्लाक में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। ब्लाक प्रमुख समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही सभी ब्लाक में पहली बैठक हुई। इसमें छह समितियों का गठन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाह: तीनों ब्लाक में ब्लाक प्रमुखों को अलग-अलग शपथ दिलाई गई। बाह में लाल सिंह चौहान, पिनाहट में सत्यवीर सिंह भदौरिया और जैतपुर में राधा देवी वर्मा ने शपथ ली। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह व फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा को बुके भेंट किया। यहां जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र प्रसाद शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी बाह मुकेश कुमार, एडीओ पंचायत लक्ष्मी राज यादव, नगर पालिका परिषद बाह के चेयरमैन सुनील बाबू, संतोष गहलोत, अनुज भदौरिया मौजूद रहे।

    अछनेरा: दूसरी बार निर्वाचित हुई गायत्री देवी को एसडीएम विनोद जोशी ने शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, डा. रामेश्वर चौधरी, कमल चौधरी बीडीओ नवीन कुमार, मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, टिकेंद्र सिंह, पवन इंदौलिया, प्रमोद सिकरवार, चेतन चाहर, जीतू चौधरी, रामनरेश इंदौलिया मौजूद रहे।

    एत्मादपुर: ब्लाक प्रमुख इति सिह समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम प्रियंका सिंह ने शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, डा. यादवेंद्र शर्मा, अवधेश सिंह, एडीओ ओडी शर्मा, एडीओ भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी, दाऊदयाल शर्मा, विष्णु ठाकुर, विश्वदीप सिंह मौजूद रहे।

    फतेहाबाद: एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल ने ब्लाक प्रमुख प्रियंका गुर्जर को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें छह समितियों का गठन किया गया। विधायक जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश शर्मा, अमर सिंह, अशोक पाल सिह, मान सिंह, रघुवीर सिंह वर्मा, मुन्नालाल त्यागी, चेयरमैन आशादेवी चक, निक्की पाराशर, नितिन गुप्ता, मयंक जादौन मौजूद रहे।

    खेरागढ़: एसडीएम संगीता राघव ने अनिल सिकरवार को ब्लाक प्रमुख की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक महेश कुमार गोयल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, होतम सिंह सिकरवार, उदय प्रताप सिंह, सुरेश सिकरवार, धर्मवीर सिंह, बीडीओ सुमंत यादव, एडीओ पंचायत टीसी गुप्ता मौजूद रहे।

    शमसाबाद: ब्लाक प्रमुख गिरिजा देवी को एसडीएम ने शपथ ग्रहण कराई। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप भाटी, पिटू यादव, हीरासिंह, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

    फतेहपुर सीकरी: नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मंजू चाहर ने भव्य समारोह में शपथ ली। इससे पूर्व उन्होंने राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह और मलखान भगत का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, भाजपा नेता गुड्डू चाहर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा, प्रशांत पौनिया, डा. संजीव पाल सिंह, शिक्षक नेता मुकेश डागुर, सूरजभान सिह, बंटी, बनवारीलाल, अनीश चाहर, हुकुम सिंह, चौधरी हरप्रसाद, सत्येंद्र यादव, नवीन कुमार मौजूद रहे।

    अकोला: एसडीएम सदर लक्ष्मी एन ने रविंद्र सिंह उर्फ राजू को ब्लाक प्रमुख की शपथ दिलाई। उन्होंने क्षेत्र में जलभराव और खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने का वायदा किया। इस मौके पर विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह, एडीओ पंचायत दीवान सिंह, अनिल प्रकाश, गीतम भगौर, मनजीत सिंह, गंभीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, हिम्मत सिंह मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner