Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: इंटरनेट पर प्रसारित हुआ निकाहनामा, दुष्कर्म पीड़िता ने बताया फर्जी

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 06 Jul 2025 04:09 PM (IST)

    Agra News आगरा में एक महिला ने जलालुद्दीन नामक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे अधिवक्ता और कांग्रेस नेता बताकर धोखा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए निकाहनामे को पीड़िता ने फर्जी बताया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जबकि भाजपा नेताओं ने पीड़िता को सहायता का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी है शाहगंज पुलिस। प्रतीकात्‍मक

    जासं, आगरा। अधिवक्ता और कांग्रेस नेता बताकर मदद के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित की तलाश में शाहगंज पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं इंटरनेट मीडिया पर आरोपित और पीड़िता का निकाहनामा शनिवार को प्रसारित हुआ। पीड़िता ने इसे फर्जी बताया है। साथ ही खुद और परिवार को जान का खतरा बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहगंज थाने में शुक्रवार को हिंदू धर्म की महिला ने नाई की मंडी में रहने वाले जलालुद्दीन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि जुलाई, 2019 में भाइयों से विवाद होने पर वह दीवानी कचहरी गई थीं। वहां नाई की मंडी में रहने वाले जलालुद्दीन से मुलाकात हुई। आरोपित ने खुद को अधिवक्ता और कांग्रेस नेता बताया।

    आरोप है कि सितंबर, 2019 को दवा दिलाने के बहाने आरोपित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में ले गया। वहां हथियार के दम पर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि बदनामी के डर से उस समय पति व स्वजन को घटना की जानकारी नहीं दी। इससे आरोपित के हौंसला बुलंद हो गया और उसने कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

    शिकायत करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। वहीं शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर महिला और आरोपित का निकाहनामा और एक साथ कुछ फोटो प्रसारित हुईं। पीड़िता का कहना है कि आरोपित खुद को अधिवक्ता बताता है।

    फर्जी निकाहनामा बनवाना उसके लिए बड़ी बात नहीं है। वह अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ऐसे में उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। इंस्पेक्टर बिरेश पाल गिरि ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

    मतांतरण का किया प्रयास, कलमा पढ़ने का बनाया दबाव

    पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उसके ऊपर निकाह करने का दबाव बनाया। मतांतरण कराने का प्रयास किया। साथ ही कलमा पढ़ने के लिए भी दबाव बनाया। इसी वर्ष एक जनवरी को उसने जान से मारने की नियत से चाकू से उसके ऊपर हमला किया। किसी तरह वह बच गई। मतांतरण के आरोपों के बीच भाजपा के कुछ नेताओं ने महिला को मदद का आश्वासन दिया है।