विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निहंग सिखों के हैरतअंगेज घुड़सवारी, गतका और शस्त्र करतब देखकर दंग रह गई संगत; आगरा में रोमांचक प्रदर्शन

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 12:42 PM (IST)

निहंग सिखों ने आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में दो और चार घोड़ों पर सवार होकर हैरतअंगेज करतब दिखाए, ...और पढ़ें

घुड़सवारी पर करतब दिखाते हुए।

घुड़सवारी पर करतब दिखाते हुए।

HighLights

  1. निहंग सिखों ने घोड़ों पर दिखाए हैरतअंगेज करतब, संगत दंग।

  2. गुरुद्वारा गुरु का ताल में हुआ रोमांचक घुड़सवारी प्रदर्शन।

  3. गतका और शस्त्र कला का भी किया शानदार प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, आगरा। कभी दो तो कभी चार घोड़ों पर सवार होकर निहंग सिखों ने जिस अंदाज में तेज रफ्तार से घोड़े दौड़ाए, उसे देख संगत दंग रह गई। धूल के गुबार उड़ाते घोड़ों की आंधी जैसी रफ्तार और उन पर सवार निहंग सिखों के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र बने रहे।

यह नजारा रविवार शाम सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में देखने को मिला। यहां पंजाब के बाबा बकाला साहिब स्थित श्री मिसल शहीदां तरना दल के निहंग सिखों ने घुड़सवारी, गतका और विभिन्न शस्त्रों के रोमांचक करतब दिखाए।

बाबा बकाला साहिब पंजाब एक बड़ा निहंग सिख संगठन

श्री मिसल शहीदां तरना दल, बाबा बकाला साहिब पंजाब एक बड़ा निहंग सिख संगठन है। इसके सदस्य देशभर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए अपने साथ करीब 100 घोड़े लेकर चलते हैं। दल दशहरे पर हजूर साहिब में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान परंपरानुसार दल ने गुरुद्वारा गुरु का ताल में दो दिन का पड़ाव किया।

agra nigang

घुड़सवारी, गतका और शस्त्र कला के रोमांचक प्रदर्शन ने मोहा मन।

गुरुद्वारा गुरु का ताल में सजा विशेष अखाड़ा

वर्तमान में दल का नेतृत्व बाबा बकाला साहिब के मुखी सिंह साहिब जत्थेदार बाबा जोगा सिंह कर रहे हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल के प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि बाबा बकाला साहिब के निहंग सिखों का गुरुद्वारा गुरु का ताल से कई दशकों पुराना जुड़ाव है। संत बाबा साधू सिंह मौनी के समय से ही यह दल यहां आता रहा है। इस बार भी संगत के अनुरोध पर विशेष अखाड़ा सजाया गया, जिसमें निहंग सिखों ने अपनी पारंपरिक घुड़सवारी, गतका और शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर तरना दल के मुखी बाबा जोगा सिंह सहित प्रमुख जत्थेदारों एवं निहंग सिखों का संत बाबा प्रीतम सिंह, बाबा अमरीक सिंह, जत्थेदार बाबा अमर सिंह, महंत हरपाल सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह और ज्ञानी केवल सिंह ने सिरोपा भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- सोने-चांदी में गिरावट से चमका आगरा सराफा बाजार, 9 महीने में 2.25 लाख रुपये तक टूटी चांदी

यह भी पढ़ें- आगरा में पीवीसी कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, परिवार को कमरों में किया बंद; हीरे के जेवर ले उड़े चोर


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।