विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने-चांदी में गिरावट से चमका आगरा सराफा बाजार, 9 महीने में 2.25 लाख रुपये तक टूटी चांदी

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:13 PM (IST)

आगरा में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे दीपावली पर सराफा बाजार में रौनक लौट ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. चांदी नौ माह में 2.25 लाख रुपये प्रति किग्रा टूटी।

  2. सोने के भाव में 40 हजार रुपये तक की गिरावट।

  3. गिरावट से दीपावली पर सराफा बाजार में रौनक बढ़ी।

जागरण संवाददाता, आगरा। जनवरी में आल टाइम हाई रेट पर पहुंची चांदी नौ माह में 2.25 लाख रुपये प्रति किग्रा तक टूट चुकी है। इस अवधि में सोने के भाव में भी 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। सोने और चांदी के भाव में गिरावट की वजह से दीपावली पर सराफा बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सोना और चांदी के भाव में कभी भी वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए ग्राहक खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं।

29 जनवरी को ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंची थी

सोना और चांदी के भाव में पिछले वर्ष दीपावली के बाद रिकार्ड वृद्धि देखने को मिली। दीपावली 25 अक्टूबर को जो सोना 1.33 लाख रुपये का 10 ग्राम था, वह 29 जनवरी तक बढ़कर 1.80 लाख रुपये तक पहुंच गया था। 1.66 लाख रुपये प्रति किग्रा मिलने वाली चांदी 4.10 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों धातुओं के मूल्य में वृद्धि थमी थी और धीरे-धीरे दोनों के मूल्य में कमी आई।

सोना के भाव में 40 हजार रुपये तक की आई गिरावट

आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में गिरावट आने से बाजार में अच्छा काम है। चांदी के सिक्कों और मूर्तियों के साथ ही सोने के जेवरों की मांग अच्छी है। लंबे समय तक ठंडा पड़ा कारोबार करीब पिछले वर्ष के स्तर पर ही पहुंच गया है। भाव काफी कम हो चुके हैं, इसलिए खरीदारी के लिए यह उपयुक्त समय है।

25 अक्टूबर, 2025 (दीपावली के दिन)

  1. सोना: 1,33,000 रुपये
  2. चांदी: 1,66,000 रुपये

29 जनवरी, 2026 (ऑल टाइम हाई)

  • सोना: 1,81,000 रुपये
  • चांदी: 4,10,000 रुपये
  • एक अक्टूबर, 2026
  • सोना: 1,50,300
  • चांदी, 2,28,300
  • एक नवंबर, 2026
  • सोना: 1,40,150 रुपये
  • चांदी: 1,84,100 रुपये

यह भी पढ़ें- बस 500 रु जमा करें और घर पर जमकर करिए शराब पार्टी, आबकारी लेकर आया ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।