विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस 500 रु जमा करें और घर पर जमकर करिए शराब पार्टी, आबकारी लेकर आया ऑफर

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:56 AM (IST)

आगरा में दीपावली पर दोस्तों के साथ शराब पार्टी के लिए अब 500 रुपये में अस्थायी लाइसेंस मिलेगा। यह लाइसेंस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. घर या निजी स्थल पर 500 रुपये में लाइसेंस।

  2. व्यावसायिक स्थल पर पार्टी के लिए 11 हजार रुपये शुल्क।

  3. आबकारी विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें।

जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली के मौके पर अगर आप दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने की सोच रहे हैं तो लाइसेंस जरूर ले लीजिए। इस साल 500 रुपये में घर या फिर निजी स्थल पर पार्टी का अस्थायी लाइसेंस मिलेगा। एक लाइसेंस एक दिन के लिए होगा।

इसी तरह से व्यावसायिक स्थल में अगर पार्टी करने का रहे हैं तो 11 हजार रुपये की फीस अदा करनी होगी। इसके लिए आपको आबकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा बल्कि विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिले में 75 हैं बार लाइसेंस, विभागीय अधिकारियों ने चलाया जांच अभियान

जिले में 75 बार लाइसेंस हैं। दीपावली और होली के दौरान हर साल 65 से 80 अस्थायी लाइसेंस जारी होते हैं। सबसे अधिक लाइसेंस ताजगंज, जयपुर हाउस, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक से 16, शास्त्रीपुरम क्षेत्रों में लिए जाते हैं। इस साल दीपावली आठ नवंबर को है।

जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि सभी सेक्टर और जोन में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अस्थायी लाइसेंस के जो भी आवेदन आ रहे हैं। जांच के बाद उन सभी को जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'पति से एक्स्ट्रा ड्यूटी कराते थे', आगरा DRM ऑफिस में रेलवे अधिकारी अभिषेक की मौत पर पत्नी का आरोप

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा: आगरा के 20 विद्यालय सेंटर नहीं बनेंगे, 14 पहले से डिबार; देखें लिस्ट


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।