विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा: आगरा के 20 विद्यालय सेंटर नहीं बनेंगे, 14 पहले से डिबार; देखें लिस्ट

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:14 AM (IST)

आगरा के 20 विद्यालय वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र नहीं बन पाएंगे। इनमें 14 डिबार और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आगरा के 20 विद्यालय 2027 यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे।

  2. 14 विद्यालय डिबार, 6 की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई जारी।

  3. 161 प्रस्तावित केंद्रों पर 375 आपत्तियां, दूरी मुख्य समस्या।

जागरण संवाददाता, आगरा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र बनने की दौड़ से आगरा के 20 विद्यालय बाहर हो गए हैं। इनमें 14 विद्यालय पहले से डिबार हैं, जबकि छह विद्यालयों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई चल रही है या उनकी मान्यता प्रत्याहरित की जा चुकी है। चार विद्यालयों पर वर्ष 2029 तक परीक्षा केंद्र बनने की रोक है।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में डीएम मनीष बंसल और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को आदेश जारी किया है। इसके आधार पर जिला स्तरीय परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जाएगी।

14 विद्यालयों हुए डिबार

डिबार विद्यालयों में एमएम शेरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहजादी मंडी; किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बमरौली कटारा; नानिगराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुल्हारा सैंया; रोहता इंटर कालेज; डीएवी इंटर कालेज, मोती कटरा; एमएमएओ इंटर कालेज; श्री रफीक अहमद किदवई स्मारक इंटर कालेज, कागारौल; श्री शंकरलाल रामराज इंटर कॉलेज, लादूखेड़ा; पं. श्री जगन्नाथ प्रसाद इंटर कॉलेज।

डबरई शमसाबाद; त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज, गढ़सानी, श्रीमती भगवती देवी इंटर कॉलेज, शमसाबाद, जय धनौला मां इंटर कॉलेज, पुरा भक्तु धनौली कलां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिछोहा जगनेर और श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज, गंगौर फतेहाबाद शामिल हैं। ये विद्यालय वर्ष 2018 से 2027 तक डिबार हैं।

2029 तक डिबार हैं ये स्कूल

पं. श्री जगन्नाथ प्रसाद, जय धनौला मां, श्रीमती भगवती देवी और श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज वर्ष 2029 तक डिबार रहेंगे।


मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले छह विद्यालय भी बाहर

  • श्री शैल राज दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, राधानगर सिकंदरा
  • श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज, रजौली किरावली
  • न्यू शेरवुड पब्लिक इंटर कॉलेज, राजपुर
  • श्रीमती चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्णा इन्क्लेव
  • श्री सतीश चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज और आरबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भागूपुरा खंदौली

161 केंद्रों पर 375 आपत्तियां, दूरी बनी सबसे बड़ी परेशानी

बोर्ड ने 161 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की है। इनमें 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालय हैं। सूची पर कुल 375 प्रत्यावेदन मिले। इनमें 20 नए केंद्र बनाने, 30 धारण क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के आवंटन और 322 दूर केंद्र आवंटित होने से जुड़ी आपत्तियां हैं। केंद्र निरस्त कराने के दो प्रत्यावेदन और एक शिकायत पत्र भी मिला है।

यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग का गजब कारनामा, आगरा जेल में बंद शिक्षक को 10 महीने तक मिलती रही सैलरी

आपत्तियों और प्रत्यावेदनों का परीक्षण कराया जा रहा है। इनके निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची तय होगी।

-

रवींद्र कुमार सिंह तोमर, डीआईओएस।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।