रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली इंटरसिटी 5 नवंबर से ग्वालियर तक चलेगी
आगरा से चलने वाली नई दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन 5 नवंबर से 14 नवंबर तक ग्वालियर तक बढ़ाया गया ...और पढ़ें
-1792200962294_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
नई दिल्ली इंटरसिटी 5 नवंबर से ग्वालियर तक चलेगी
कुबेरपुर गुड्स शेड पर कन्वेयर बेल्ट सिस्टम लगेगा
रेलवे संरक्षा टीम ने आगरा-टूंडला खंड की जांच की
जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे हर कदम उठा रहा है। कई पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी का संचालन पांच नवंबर से ग्वालियर तक किया जाएगा। यह ट्रेन 14 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन धौलपुर और मुरैना में भी रुकेगी।
नवंबर में कई त्योहार हैं। जिस पर नई दिल्ली-ग्वालियर के मध्य यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहेगी। पांच नवंबर से नई दिल्ली इंटरसिटी ग्वालियर तक चलेगी। ग्वालियर से नई दिल्ली इंटरसिटी के मध्य इस ट्रेन का संचालन होगा।
रेलवे ने 15 नवंबर तक किया विस्तार
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 5.40 बजे इंटरसिटी चलेगी। यह ट्रेन 10.20 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी और रात 1.40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। रात 2.40 बजे यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह 5.40 बजे कैंट होते हुए सुबह 10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वहीं खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को कोलकाता के लिए विशेष ट्रेन का संचालन 28 अक्टूबर से 18 नवंबर तक होगा।
कुबेरपुर गुड्स शेड पर तेजी से उतरेगा सामान
कुबेरपुर गुड्स शेड पर जल्द ही रेलवे द्वारा कन्वेयर बेल्ट सिस्टम लगाया जाएगा। इससे सामान को उतारना और चढ़ाना आसान हो जाएगा। रेलवे ने इसका ठेका उठा दिया है। यह एक साल के लिए है। जल्द सामान उतरने या फिर चढ़ने से रेलवे को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। इस सुविधा का लाभ माल ग्राहकों को निर्धारित भुगतान के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मालगाड़ियों के संचालन में भी तेजी आएगी। व्यापारियों को डेमरेज शुल्क में राहत भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो की अनोखी तरकीब: न पुल टूटा, न खोला एक भी बोल्ट; फुट ओवर ब्रिज हटाए बिना रखा यू-गर्डर
यह भी पढ़ें- सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, मॉल रोड पर पहली बार दौड़ी आगरा मेट्रो; 3 KM का सफल ट्रायल रन
संरक्षा टीम ने रेलवे ट्रैक की मजबूती की जांच
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन की विभागीय रेलवे संरक्षा आडिट टीम ने शुक्रवार को आगरा-टूंडला रेल खंड की जांच की। टीम ने ट्रैक की मजबूती को परखा और क्षमता को चेक किया। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र के.शर्मा की निगरानी में टीम ने यमुना ब्रिज स्टेशन, कुबेरपुर, आगरा कैंट क्रू और गार्ड लाबी, रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण की भी जांच की।
