Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी टीम के साथ म्यूजिक डायरेक्टर अमोल डांगी ताजनगरी में करेंगे परफॉर्म

    By Prateek GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 31 Oct 2021 10:12 AM (IST)

    नेशनल टूर की कड़ी में उनका अगला पड़ाव आगरा में होगा। इससे पहले वे कई शहरों में शो कर चुके हैं। ताजनगरी में अपना पहला म्यूजिक कांसर्ट करने के लिए अमोल डांगी काफी उत्साहित हैं। छह साल की उम्र में ही अमोल ने संगीत का सफर शुरू कर दिया था।

    Hero Image
    म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अमोल डांगी, आगरा में अपना लाइव शो करने की तैयारी में हैं।

    आगरा, जेएनएन। फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अमोल डांगी जल्द ही ताजनगरी में अपना म्यूजिक कांसर्ट करने जा रहे हैं। अपने नेशनल टूर की कड़ी में उनका अगला पड़ाव आगरा में होगा। इससे पहले वे कई शहरों में शो कर चुके हैं। ताजनगरी में अपना पहला म्यूजिक कांसर्ट करने के लिए वे काफी उत्साहित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमोल ने बताया कि वह एक जबरदस्त म्यूजिक कम्पोज़िशन के साथ जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने वाले हैं। अपने शो में वे अपना नया गाना भी रिलीज करने वाले हैं। इस गाने को मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन द्वारा गाया गया है और गीतकार कुणाल वर्मा द्वारा लिखा गया है। गाने में रिश्तों की बागडोर, दिल टूटना और आत्म सम्मान के पहलू को दर्शाया गया है, जहां आप सिंगर की आवाज़ में अकेले होने के दर्द की सच्चाई को महसूस करेंगे।

    कई जोनर में डायरेक्ट किये सांग्‍स

    अमोल ऐसे वर्सटाइल म्यूजिक कंपोजर और एक्सपर्ट कीबोर्ड प्लेयर हैं, जिन्होंने पहले से ही बॉलीवुड म्यूजिक, राजस्थानी लोक संगीत, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और सूफी संगीत में काफी म्यूजिक डायरेक्ट कर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। अमोल ने बताया कि मेरा जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन मेरा पुश्तैनी शहर जयपुर, राजस्थान है। बचपन से ही मैं संगीत के प्रति काफी आकर्षित था। मेरे पिता, आनंद डांगी खुद एक फेमस म्यूजिक टीचर और कंपोजर हैं, जिन्होंने मुझे संगीत की शिक्षा दी है। साथ ही, मेरे भाई सुमेर सिंह डांगी ने हारमोनियम, पियानो और कीबोर्ड जैसे कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को सीखने में मेरा साथ दिया है।

    छह साल की उम्र में ही शुरू किया अपना संगीत का सफर

    छह साल की उम्र में ही अमोल ने संगीत का सफर शुरू कर दिया था। अमोल 13 साल की उम्र से ही विभिन्न शहरों और देशों में परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, अमोल ने लखनऊ में भाठखंडे घराना से वोकल ट्रेनिंग के साथ महाराजा सवाई मानसिंह संगीत महाविद्यालय में वोकल्स से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है।

    बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए अमोल ने कहा, मैंने म्यूजिक इंडस्ट्री में कई प्रसिद्ध कलाकर के साथ काम किया है, जिनमें स्टेबिन बेन, ऋचा शर्मा, रवींद्र उपाध्याय, अल्तमश फरीदी, नीति मोहन, कुणाल वर्मा, राजदीप चटर्जी, ज्योतिका टांगरी, यासर देसाई, भावन धनक, आकांक्षा शर्मा, अमित गुप्ता, कुशाल पॉल और सृष्टि भंडारी जैसी ओर भी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

    बता दें कि, अमोल डांगी ने सलीम सुलेमान के साथ मैकडॉवेल्स नंबर वन यारी जैम एल्बम का सलीम सुलेमान और मामे खान द्वारा रेल गाडी में भी म्यूजिक अरेंजमेंट किया है। अमोल ने एक साल में लगभग 70-75 लाइव शो किए हैं। उन्होंने कई प्रसिद्ध देशों और शहरों जैसे हांगकांग, सिंगापुर, बैंकॉक, मॉरीशस, यूरोप, नॉर्वे, यूएई, दुबई, कतर, दोहा, मलेशिया, इंडोनेशिया, बाली, लंदन और कई अन्य देशों में परफॉर्मेंस दी है। 

    comedy show banner
    comedy show banner