चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था मैरिज होम, विजिलेंस टीम ने मारा छापा तो मच गई खलबली
हाथरस के सिकंदराराऊ में मुरली कृष्ण मंगलधाम मैरिज होम में बिजली चोरी पकड़ी गई। विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर 7 ...और पढ़ें

मैरिज होम में पकड़ी गई बिजली चोरी।
HighLights
हाथरस के मैरिज होम में पकड़ी गई बिजली चोरी।
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, 41 किलोवाट चोरी उजागर।
संचालक के खिलाफ एंटी थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, आगरा। हाथरस के सिकंदराराऊ में मुरली कृष्ण मंगलधाम मैरिज होम चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था। मैरिज होम में सात किलोवाट का कनेक्शन होने के बावजूद 41 किलोवाट की बिजली चोरी की जा रही थी। एसपी विजिलेंस डीवीवीएनएल अल्का धर्मराज के निर्देश पर पहुंची टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। मामले में मैरिज होम संचालक के विरुद्ध एंटी थेफ्ट थाना हाथरस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) में अधिक लाइन लास वाले फीडरों पर बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पांच किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी के मामलों में एसपी विजिलेंस की टीम कार्रवाई कर रही है।
मीटर से अलग एलटी लाइन पर केबल डालकर की जा रही थी बिजली चोरी
विजिलेंस को सूचना मिली कि सिकंदराराऊ में थाने के सामने स्थित मुरली कृष्ण मंगलधाम मैरिज होम में बिजली चोरी की जा रही है। मैरिज होम का कनेक्शन चिराग वार्ष्णेय निवासी नौरंगाबाद, सिकंदराराऊ के नाम पर सात किलोवाट का है। प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवर्तन दल डा. दुष्यंत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि मीटर से बिजली लेने के बजाय एलटी लाइन पर अलग से केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।
टीम को देखते ही मच गई खलबली
टीम को देखते ही कर्मचारियों और संचालक में खलबली मच गई। इस दौरान केबल हटाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन टीम ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कर ली। जांच में 41 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद संचालक के विरुद्ध बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। टीम में अवर अभियंता संदीप कुमार, आरक्षी लोकेश कुमार, सुशील कुमार और राहुल सिंधू शामिल रहे।
अधिक लाइन लास वाले फीडरों पर बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। चोरी के मामलों में कार्रवाई कर राजस्व की हानि रोकने और राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
अल्का धर्मराज, एसपी विजिलेंस, डीवीवीएनएल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।