Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: रेलवे स्टेशन के पास महिला की हत्या, बैग में मिला मंगलसूत्र और चप्पलें; दुष्कर्म की आशंका

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 09:10 AM (IST)

    आगरा के अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में दुपट्टा कसा था। पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। शव के पास चप्पलें और बैग मिले हैं जिसमें मंगलसूत्र भी है। महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण-अछनेरा (आगरा)। अछनेरा रेलवे स्टेशन से महज सौ मीटर की दूरी पर रेलवे यार्ड में मंगलवार को महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया। शव के पास ही चप्पलें और बैग मिला है। महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव यार्ड में फेंका गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अछनेरा-कचोरा मार्ग पर रेलवे फाटक 18 के पास रेलवे यार्ड है। मंगलवार सुबह छह बजे यहां से पशुओं को लेकर गुजर रही महिलाओं को काली सलवार और लाल कुर्ती पहने एक महिला का शव पड़ा दिखा। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और थाना अछनेरा की पुलिस पहुंच गई।

    इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आगरा और आसपास के जिलों में तस्वीरें भेजी गई हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से शव फेंकने वालों की तलाश की जा रही है। महिला के गले में दुपट्टे कसा हुआ है मिला है और उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा है।

    रेलवे ट्रैक से 10 फीट दूर मिला शव, पास में पड़ी थीं चप्पलें और बैग

    आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म के बाद फंदा कस कर हत्या की गई। चीख न सके, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया हाेगा। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान संघर्ष और दुष्कर्म की ओर इशारा कर रहे हैं। महिला के शव के पास ही उसकी चप्पलें और बैग मिले हैं। बैग में मंगलसूत्र मिला है। उसकी उम्र 28 से 30 वर्ष मानी जा रही है। उसके बाएं हाथ पर कुसुमा नाम गुदा हुआ है।

    इंस्पेक्टर अछनेरा देवेंद्र कुमार द्विवेदी का कहना है कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे भी स्थिति स्पष्ट होगी।

    गुम होकर रह जाते हैं अज्ञात शव के मामले

    दूसरे स्थान पर हत्या करके शव फेंके जाने के मामले में पुलिस तह तक नहीं पहुंच पाती है। पुलिस शिनाख्त की औपचारिकता पूरी करती है। मगर, शिनाख्त न होने पर उनके पर्दाफाश होने की संभावना कम रहती है।