शिमला से पेशी पर आया आरोपित आगरा के होटल से भागा, तलाशती रही पुलिस; वकील की मदद से लौटा
शिमला जेल से पेशी पर आगरा लाया गया हत्यारोपित राजवीर एक होटल से आधी रात को पुलिस की लापरवाही से भाग निकला। छह घंटे बाद एक अधिवक्ता की मदद से वह वापस लौटा, जिसके बाद शिमला पुलिस उसे वापस ले गई।

शिमला जेल से आया आरोपित पुलिस की गिरफ्त में। सौ: पुलिस।
HighLights
शिमला जेल से आया हत्यारोपित आगरा होटल से भागा।
आधी रात को बालकनी से कूदकर हुआ फरार।
अधिवक्ता की मदद से छह घंटे बाद लौटा।
जागरण संवाददाता, आगरा। हिमाचल प्रदेश की शिमला जेल से पेशी पर लाया हत्यारोपित सोमवार आधी रात को पुलिस की लापरवाही से होटल के कमरे से भाग निकला। प्रथम तल की बालकनी से आरोपित बाहर रखे जनरेटर पर कूदकर होटल से बाहर निकल गया। उसे लेकर आयी हिमाचल पुलिस को पता चलने पर वह दौड़ पड़ी।
हरीपर्वत थाने पहुंचकर पुलिस को बंदी के भागने की सूचना दी। छह घंटे बाद आरोपित को एक अधिवक्ता की मदद से वापस बुलाया गया। पुलिस पेशी कराने के बाद उसे शिमला ले गयी।
होटल वैभव पैलेस में पुलिस के साथ ठहरा था आरोपित
मामले के अनुसार पिनाहट निवासी राजवीर हत्या के आरोप में शिमला जेल में बंद है। उसके विरुद्ध आगरा में भी मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज है। वहां से दो बार पेशी पर लाया जा चुका है। सोमवार की रात शिमला से मुख्य आरक्षी गोल्डी शर्मा समेत तीन सिपाही उसे पेशी पर लेकर आए थे। मंगलवार सुबह दीवानी न्यायालय में पेशी होनी थी। जिसके चलते शिमला पुलिस के सिपाही मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस के कमरा संख्या 409 में ठहरे थे।
बालकनी से कूदकर भागा
स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। इंस्पेक्टर लोहामंडी नीरज बाबू ने बताया कि रात पौने दो बजे सिपाहियों को पता चला कि बंदी राजवीर अपने कमरे में नहीं है। जिस पर उसकी तलाश शुूरू की, होटल के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक करने पर पता चला कि आरोपित प्रथम तल की बालकनी से जनरेटर पर कूदकर भागा था। शिमला पुलिस ने इसकी जानकारी हरीपर्वत थााने को दी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने आरोपित के अधिवक्ता की मदद ली।
यह भी पढ़ें- आगरा में नगर निगम का टैंकर बना काल: बाइक सवार पूर्व फौजी और उनकी पत्नी को रौंदा, खून से लाल हुई सड़क
यह भी पढ़ें- आगरा में थार सवार हमलावरों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, विरोध में बाजार बंद
अधिवक्ता की मदद से वापस आया
अधिवक्ता के कहने पर सुबह छह बजे राजवीर होटल वापस लौटा। मामले में शिमला पु़लिस द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। वहीं, शिमला पुलिस आरोपित के दूसरे कमरे में सो जाने की गलतफहमी में स्थानीय पुलिस को सूचना देने की बात कह रहे हैं। बंदी के होटल से भागने का मामला चर्चा में आने पर लोहामंडी पुलिस राजवीर से पूछताछ करने दीवानी पहुंची। उसने परिचित महिला से मिलने जाने की बात पुलिस को बताई।
डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपित को शिमला पुलिस पेशी पर लायी थी। आरोपित होटल से चला गया था। इसकी लिखित शिकायत नहीं की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।