विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में पानी के टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; क्षत-विक्षत हुए शव

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 24 Nov 2026 12:36 PM (IST)

Agra News: आगरा के शाहगंज में मंगलवार सुबह नगर निगम के पानी के टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है।

Agra News: हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

Agra News: हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. आगरा के शाहगंज में टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा।

  2. नगर निगम के पानी के टैंकर से हुआ यह हादसा।

  3. हादसे में युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, आगरा Agra News: शाहगंज के अर्जुन नगर में मंगलवार सुबह 11:45 बजे को नगर निगम के पानी के टैंकर ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंद दिया। युवक-युवती की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगोंं में युवक-युवती के क्षत-विक्षत शवों को देखकर आक्रोश फैल गया।

जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मरने वाले बाइक सवार युवक-युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद चालक टैंकर को छोड़कर भाग गया।

टैंकर की चपेट में आकर क्षत-विक्षत हुए दोनों के शव

घटना मंगलवार सुबह 11:45 बजे की है। पानी का टैंकर निगम का बताया जा रहा है। तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक और युवती को टैंकर ने रौंद दिया, पहिए की चपेट में आकर दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवक-युवती हेलमेट लगाए हुए थे। दोनो के शव क्षत-विक्षत हो गए। हादसे के बाद वहां जुटे लोगों में आक्रोश फैल गया।

टैंकर चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ

लोगों का कहना था कि बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट लगाए हुए थे। टैंकर चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़़कर भाग गया।

यह भी पढ़ें- प्रकाश पर्व आज: आगरा हाईवे पर आने से पहले जान लें ट्रैफिक डायवर्जन, यहां से निकलेंगे भारी वाहन

यह भी पढ़ें- नजर हटी और बाइक चोरी, आगरा में गिरोह के पांच शातिर चोर दबोचे; छह बाइक्स बरामद

डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मरने वाले युवक और युवती की पहचान के प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।