विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नजर हटी और बाइक चोरी, आगरा में गिरोह के पांच शातिर चोर दबोचे; छह बाइक्स बरामद

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Nov 2026 01:41 PM (IST)

आगरा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो मालिकों की नजर हटते ही दो मिनट में गाड़ी चुरा लेते थे। उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें बरामद की गई हैं, और सभी आरोपी बरहन के नगला बेल के रहने वाले हैं।

वाहन चोर और उनके बरामद बाइक्स।

वाहन चोर और उनके बरामद बाइक्स।

जागरण संवाददाता, आगरा। व्यस्त स्थान पर बाइक या स्कूटी खड़ी करके जल्दबाजी में जा रहे हैं तो दो मिनट ठहरें और अपनी गाड़ी पर नजर रखें। इसके बाद ही वहां से जाएं। पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसके सदस्य नजरें हटते ही दो मिनट में गाड़ी को ठिकाने लगा देते थे। शहर में अलग-अलग स्थानो से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपितों को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपितों के नाम उदय प्रताप, अजय चौहान, उपदेश धाकरे, हिमांशु एवं चंद्र उदय हैं। सभी आराेपित बरहन के नगला बेल के रहने वाले हैं। डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपित बाइक चोरी करने से पहले रेकी करते थे।

गाड़ी खड़ी होने के दो मिनट के अंदर मालिक के वहां से हटते ही उसे ले भागते थे। गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वह उन्हीं बाइक को ले जाते थे, जिनके मालिक उनकी आंखों कें सामने गाड़ी करके वहां से जाते थे। पहले से ही खड़ी बाइक या स्कूटी चोरी नहीं करते थे। उसके मालिक केआसपास होने पर पकड़े जाने का खतरा रहता है।

डीसीपी सिटी ने बताया कि 14 नवंबर को फतेहाबाद मार्ग स्थित एक शोरूम के सामने से बाइक चोरी हुई थी। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से आरोपितों का सुराग मिला। रविवार को नगला मेवाती के पास से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।