Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मस्जिद में महिला से दुष्कर्म और हत्या, अब संदिग्ध का पॉलीग्राफिक टेस्ट कराएगी पुलिस; कोर्ट ने दी अनुमति

    Updated: Sun, 18 May 2025 10:17 PM (IST)

    आगरा में ताज पूर्वी गेट के पास एक साल पहले मस्जिद में एक 45 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब हत्याकांड को सुलझाने के लिए संदिग्ध का पॉलीग्राफिक टेस्ट कराएगी जिसके लिए न्यायालय ने अनुमति दे दी है। फोरेंसिक जांच में महिला के कपड़ों पर दुष्कर्म के निशान मिले थे। पुलिस पहले ही हत्यारे की साइकोलाजिकल प्रोफाइल तैयार करा चुकी है।

    Hero Image
    मस्जिद में महिला से दुष्कर्म और हत्या के संदिग्ध का फोरेंसिक लैब में होगा सच से सामना

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताज पूर्वी गेट के पास एक वर्ष पहले मस्जिद में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस वैज्ञानिक तरीकों का प्रयाेग किया, उसने हत्यारे की साइकोलाजिकल प्रोफाइल बनाने के विशेषज्ञ फाेरेंसिक विज्ञानी की मदद ली थी। पुलिस संदिग्ध हत्यारे का अब फोरेंसिक लैब में सच से सामना कराएगी। उसे न्यायालय से संदिग्ध का पालीग्राफिक टेस्ट कराने की अनुमति मिल गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताज पूर्वी गेट पर यलो जोन से 150 मीटर दूर लकड़हारा वाली मस्जिद में 19 मई 2024 को 45 वर्षीय महिला की भारी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। महिला की सलवार मस्जिद के बाहर झाड़ियों में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी।

    पुलिस ने कराया था क्राइम सीन रिक्रिएशन

    पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया था। फोरेंसिक जांच में महिला के कपड़ों से ऐसे निशान मिले, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। महिला के स्वजन पहले से ही दुष्कर्म के बाद हत्या का दावा कर रहे थे।

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हत्याकांड की कड़ियां उससे नहीं जुड़ने और ठोस साक्ष्य नहीं होने पर पुलिस ने संदिग्ध को छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक विज्ञानियों की मदद से हत्यारे की साइकोलाजिकल प्रोफाइल तैयार कराई थी। जिसके अनुसार हत्यारोपित में शारीरिक बनावट में कमी हो सकती है, वह गरीब तबके का और मानसिक रूप से विकृत हो सकता है।

    प्रोफाइल के आधार पर पुलिस के शक के दायरे में ताजगंज का 45 वर्षीय एक अविवाहित युवक आया। उससे पूछताछ की गई, उसमें शारीरिक बनावट में कमी थी। वह महिला को जानता था। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि संदिग्ध हत्यारे का पालीग्राफिक टेस्ट कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय से अनुमति मिल गई है। आरोपित का जल्दी ही लखनऊ फोरेंसिक लैब में पालीग्राफिक टेस्ट कराया जाएगा।